फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री

Sat, 19 Dec 2015 10:19 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री

rishi dhawan selected for team india.

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में हिमाचल के ऋषि धवन की एंट्री हो गई है। मंडी जिले के निवासी धवन हिमाचल के पहले क्रिकेटर हैं, जिनका चयन टीम इंडिया के लिए हुआ है। इससे पहले धवन इंडिया ए सहित आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन कर चुके हैं।

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री

rishi dhawan selected for team india.

घरेलू क्रिकेट में भारतीय टीम के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मंडी के ऋषि धवन अचानक सुर्खियों में आए थे। धवन ने अंडर-17 में युवराज सिंह का एक पारी में 340 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था। हिमाचल की ओर से आईपीएल में बोली में बिकने वाले वे पहले क्रिकेटर थे।

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री

rishi dhawan selected for team india.

ऋषि धवन के टीम इंडिया में चयन से मंडी शहर स्थित उनके घर में भी जश्न का माहौल है। मंडी में ऋषि के प्रशंसकों तथा दोस्तों में भी खुशी की लहर है। चयन की खुशी में ऋषि के घर पर प्रशंसकों तथा दोस्तों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। टीम इंडिया में चयन पर ऋषि धवन ने कहा कि आखिर उनका सपना साकार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री

rishi dhawan selected for team india.

ऋषि धवन के चयन से उनके मंडी स्थित घर में भी जश्न का माहौल रहा। पिता आरपी धवन का कहना है कि बेटे ऋषि के टीम इंडिया में चयन से वह अपनी खुशियों को बयां नहीं कर सकते हैं। ऋषि धवन ने कड़ी मेहनत कर क्रिकेट में एक मुकाम हासिल कर उनके सपने को भी साकार किया है। उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन डे मैच में भी ऋषि धवन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री

rishi dhawan selected for team india.

पिछले रणजी सत्र में हिमाचल के इस क्रिकेटर ने सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर धवन को टीम इंडिया में स्थान मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed