फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षकों के 700 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवदेन क्या रहेगी योग्यता, जानिए सब कुछ

Wed, 04 Jul 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Jul 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 700 JBT teachers in Himachal Pradesh

जेबीटी के 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे। 350 पद बैचवाइज पद भरने को नौ से 20 जुलाई तक 11 जिलों में काउंसलिंग शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न जिलों को आवंटित किए गए पदों और काउंसलिंग की तारीख घोषित कर दी है। 

Recruitment for 700 JBT teachers in Himachal Pradesh

टेट पास जेबीटी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। आयोग के माध्यम से पद भरने के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा। निदेशालय ने प्रदेश के 11 जिलों में भर्ती करने का फैसला लिया है। किन्नौर जिले में जेबीटी के सरप्लस पद होने के चलते वहां भर्ती नहीं होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बिलासपुर जिले को 78, चंबा को 86, हमीरपुर को 36, कांगड़ा को 64, कुल्लू को 30, लाहौल एवं स्पीति को 10, मंडी को 148, शिमला को 90, सिरमौर को 66, सोलन को 70 और ऊना को 22 पद आवंटित किए हैं।

Recruitment for 700 JBT teachers in Himachal Pradesh

मंडी में काउंसलिंग नौ जुलाई, शिमला में दस, चंबा में 11, बिलासपुर में 12, सोलन में 13, सिरमौर में 16, कांगड़ा में 17, हमीरपुर में 18, कुल्लू में 19, ऊना में 20 और लाहौल एवं स्पीति में 21 जुलाई को होगी। उधर, बीते साल प्रदेश सरकार ने टेट मेरिट के आधार पर जेबीटी के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। सभी जिलों में काउंसलिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recruitment for 700 JBT teachers in Himachal Pradesh

परिणाम घोषित होने से पहले मामला प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट पहुंच गया। सरकार ने कोर्ट में कई बार परिणाम घोषित करने की मंजूरी देने की गुहार लगाई लेकिन कोर्ट ने सरकार के ही नियमों का हवाला देते हुए अभी तक रोक बरकरार रखी है। कोर्ट ने नए नियम से भर्ती करने की सरकार को मंजूरी दी हुई है। उधर, सरकार ने अब नए सिरे से भर्ती करने का फैसला लिया है। नए नियम के तहत कुल 700 पदों में से 350 पद बैचवाइज और 350 पद कमीशन के माध्यम से भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Recruitment for 700 JBT teachers in Himachal Pradesh

शिक्षा विभाग ने पहली अगस्त तक स्कूलों में रिक्त पदों को भरने का टारगेट रखा है। बीते दिनों शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने हाईकोर्ट के समक्ष जल्द से जल्द रिक्त पद भरने की बात कही है। इसी कड़ी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय भर्ती प्रक्रिया में जुट गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed