फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर अली असगर ने इंटरव्यू में बताया- अभिनेता नहीं बनता तो क्या होता

Wed, 04 Jul 2018 03:59 PM IST
राकेश भारद्वाज/हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 04 Jul 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Actor Ali Asgar interview in Dharamshala

छोटे और बड़े पर्दे के कलाकार अली असगर ने मशहूर शेफ बनने का सपना देखा था। 15 साल की उम्र में छोटे पर्दे पर काम करने के लिए ऑडिशन दिया। यहां सिलेक्ट हो गए। बस फिर मायानगरी इन्हें भा गई। कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम चुके अली परिवार के साथ धर्मशाला पहुंचे हैं। 

Actor Ali Asgar interview in Dharamshala

कॉमेडी नाइट विद कपिल शो की दादी से इन्होंने एक और पहचान हासिल कर ली है। अब ये हॉरर फिल्म नजर आएंगे। अली ने इस फिल्म में नौकर का रोल किया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया।

Actor Ali Asgar interview in Dharamshala

फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इसकी शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म की कहानी अंग्रेजी लव स्टोरी के आसपास घूमती है। अली ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में अगर वे एक्टर नहीं होते तो शायद शेफ होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ali Asgar interview in Dharamshala

अली ने कहा कि कॉमेडी सीखने की नहीं, ऑब्जर्व करने की चीज है। कॉमेडी नाइट विद कपिल से उन्हें एक अलग पहचान मिली। इसके बाद कई ऐसे प्रोजेक्ट के ऑफर आए, जिसमें मुझे साड़ी पहनकर ही काम करना था, पर मैंने मना कर दिया। वे अपनी पहचान केवल साड़ी तक सीमित नहीं रखना चाहते थे।

विज्ञापन
Actor Ali Asgar interview in Dharamshala

असगर ने कहा कि फिल्म में बड़ा रोल हो, यह जरूरी नहीं। रोल ऐसा होना चाहिए, जो दर्शकों के दिलों को छू जाए। अली ने कहा कि छोटे पर्दे पर काम करना एक गृहिणी की तरह होता है। जिसे कभी छुट्टी नहीं मिलती है। छोटे पर्दे के लिए माह में करीब 25 दिन काम करना पड़ता है। इसलिए फिल्म के लिए समय ही नहीं निकल पाता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed