{"_id":"c9c00d7b974d6598ed5efe1178128ee0","slug":"rare-pics-of-1971-indo-pak-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें, कैसे पाक के बरकी शहर तक पहुंची थी भारतीय फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें, कैसे पाक के बरकी शहर तक पहुंची थी भारतीय फौज
Fri, 24 Apr 2015 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Apr 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
देखें, कैसे पाक के बरकी शहर तक पहुंची थी भारतीय फौज
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1965 में भारतीय सेना ने किस तरह पाकिस्तान के छक्का छुड़ाए थे इसकी लाइव स्टोरी आज हम आपको बताएंगे। हिमाचल के मंडी जिले के गांव कैहनवाल के रहने वाले पूर्ण सिंह गुलेरिया ने ये फोटो उस वक्त लिए हैं। वे भारतीय सेना से हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। पूर्ण सिंह रेंज फिक्स करने के बाद टैंक से दुश्मन पर गोला दागते थे। रेड सर्कल में टैंक पर तैनात पूर्ण सिंह। सभी फोटो: हवलदार पूर्ण सिंह (रिटायर)
देखें, कैसे पाक के बरकी शहर तक पहुंची थी भारतीय फौज
2 of 8
कहते हैं भारतीय सेना पाक की जमीन तक पहुंच गई थी। बरकी शहर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 70 टैंक कब्जे में ले लिए। बुजदिल थे पाक सैनिक। टैंक छोड़कर ही भाग गए। पाक सेना खेमकरण से भारत की सीमा में घुसी थी। इन सभी टैंकों को बाद में अमृतसर के बिखीविंड जगह पर लाया गया। आज बिखीविंड पंजाब के तरनतारन जिले में है। ये टैंक बाद में भी पाक को वापस नहीं किए गए। इन्हें भारत के अलग अलग शहरों में रखा गया है। इनमें से तीन टैंक तो हिमाचल के धर्मशाला, कांगड़ा में रखे गए हैं।
देखें, कैसे पाक के बरकी शहर तक पहुंची थी भारतीय फौज
3 of 8
बरकी से लाहौर करीब पांच किलोमीटर था। रास्ते में एक इच्छोगिल नहर पड़ती थी। इस नहर पर पुल था जिससे सेना ने लाहौर पहुंचना था। पाक को पता चल गया था कि अब हमारी खैर नहीं। पाक सेना ने इस पुल को माइंस से उड़ा दिया। यही नहीं सेना के जवान तैरकर न आ जाएं उन्होंने नहर में करंट छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखें, कैसे पाक के बरकी शहर तक पहुंची थी भारतीय फौज
4 of 8
जैसे ही कुछ जवान पानी में उतरे तो करंट से उनकी मौत हो गई। उस वक्त फौज को कर्नल जोशी हेड कर रहे थे। वे नहर किनारे रेकी को निकले। पाक सेना ने नहर किनारे भी माइंस लगा रखी थी। जैसे ही जीप माइंस पर चढ़ी जीप के परखच्चे उड़ गए। कर्नल जोशी के टुकड़े टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
देखें, कैसे पाक के बरकी शहर तक पहुंची थी भारतीय फौज
5 of 8
बरकी में पाक पुलिस की चौकी थी और ग्राउंड भी। तत्कालीन देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पंजाब के सीएम प्रतात सिंह कैरों पाक की जमीन यानी बरकी पहुंचे। पूर्ण सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री जी को देखकर सभी जवानों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।