तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम
आखिरकार डेढ़ महीने से चोरी हुए भगवान रघुनाथजी के मिलने के लिए दुआएं मांग रहे भक्तों की मुराद पूरी हुई। भगवान को देखकर उनकी आंखे खुशी से भीग गईं।
तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू रघुनाथपुरी से चोरी हुए भगवान रघुनाथजी की मूर्तियां चोरी होने की खबर जैसे ही भक्तों को चली तो खबर आग की तरह फैल गई। कड़ाके की ठंड के बीच जिला मुख्यालय तथा इसके आसपास के लोग ब्यासमोड़ और बजौरा की ओर भाग पड़े।
तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम
यहां पहुंच कर जहां लोगों की आंखों से खुशी के आंसू टपक पड़े तो वहीं, भगवान रघुनाथ की मूर्ति मिलने के लिए दोनों हाथ जोड़ कर लोग दुआ करते रहे। जैसे ही पुलिस ने सूचना दी कि भगवान रघुनाथजी मिल गए हैं तो पूरे कुल्लू में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग अपने अराध्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम
हिमाचल में मूर्तियों के मिलने की सूचना से लोगों में जश्न जैसा माहौल है। मौके पर पहुंचे राकेश शर्मा, देवी सिंह, सुनीता, जगदीश, अनिल कुमार तथा शेर सिंह ने कहा कि उन्हें जैसे ही खबर मिली, वे कामकाज छोड़ कर भारी ठंड में भी ब्यासमोड़ की ओर भाग निकले।
तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम
कुल्लू के ब्यासमोड़ और बजौरा में पुलिस टीमे मूर्तियों की तलाश के दौरान खुदाई करती हुई। दिन भर की मेहनत के बाद पुलिस ने सभी मूर्तियों को बरामद कर लिया है।