हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
पहाड़ी राज्य हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी ने मायानगरी मुंबई में फिर बड़ा कमाल किया है। हिमाचल के मंडी जिले के भांबला गांव की रहने वाली कंगना रणौत की फिल्म क्वीन को 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। (सभी फोटो कंगना के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्रोफाइल से)
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
उनको यह अवार्ड मिलने की खबर सुनते ही क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। 17 वर्ष की आयु में बॉलीवुड में कदम रखने वाली कंगना रणौत आज मायानगरी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2006 में गैंगस्टर फिल्म से हिट हुईं कंगना रणौत अब तक दर्जनों फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
अपने हुनर के दम पर कंगना ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है। फैशन फिल्म में अपने दमदार अभिनय से चर्चाओं में आने वाली कंगना रणौत को बचपन से ही सांस्कृतिक समारोह में डांस सहित अन्य कार्यक्रम पेश करने का शौक था।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
यही जज्बा कंगना को 17 वर्ष की आयु में बॉलीवुड ले आया। दिल्ली में थियेटर के दौरान उन्होंने अरविंद गौड़ के मार्गदर्शन में अभिनय किया। कंगना प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना भी हैं। वह पिछले चार वर्षों से नाटेश्वर नृत्य कला मंदिर खार में राजेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कथक सीख रही हैं।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने कहा कि यह साल कंगना का है। अपनी मेहनत और अपने दम पर बॉलीवुड में सबको पछाड़ा है। प्रदेश के छोटे से गांव की कंगना ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक पहचान बनाई है। हिमाचल को उस पर नाज है। बेटी को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जताई है।