फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब रोडवेज की बस की ब्रेक फेल, चलती बस से कूदने लगे लोग, तस्वीरें

Thu, 09 Mar 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 09 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab roadways Bus Brake Fail at Solan, 14 Injured.

पंजाब रोडवेज की बस की ब्रेक फेल होने से 14 लोगों की जान पर बन आई। लोग चलती बस से ही छलांग मारने लगे। आखिर में यह बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। यह बस शिमला से चंडीगढ़ जा रही थी।

Punjab roadways Bus Brake Fail at Solan, 14 Injured.

हादसा करीब चार बजे हुआ। पंजाब रोडवेज की शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसमें 14 लोग सवार थे। सोलन से करीब पांच किमी पीछे नगाली के पास बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सभी सवारियों को ब्रेक फेल होने की जानकारी दे दी।

Punjab roadways Bus Brake Fail at Solan, 14 Injured.

सभी ने बस की सीटों के हैंडल को जोर से पकड़ लिया। बस पहले सामने से आ रही सूमो से टकराने लगी। बस की खरोंच लगने के बाद सूमो चालक ने गाड़ी संभाल ली। इसके बाद बस चालक ने पहाड़ी से बस टकरा दी और बस सड़क पर ही पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab roadways Bus Brake Fail at Solan, 14 Injured.

यदि बस थोड़ी आगे पलटती तो हादसा गंभीर हो सकता था। घायलों की पहचान रजनीश कुमार निवासी शिलाई, प्रिया पुत्री सुरेश पाल नुरपूर कांगड़ा, परमप्रित सिंह पुत्र सरदार जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वीरेंद्र कुमार निवासी शिमला को आईजीएमसी रेफर किया गया है। दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Punjab roadways Bus Brake Fail at Solan, 14 Injured.

बताया जा रहा है कि जब चालक ने ब्रेक फेल होने की सूचना सवारियों को दी तो कुछ ने सीटों के हैंडल जोर से पकड़ लिए तो कुछ हड़बड़ा गए। बस चालक बस को हैवी गेयर में डालने की कोशिश करता रहा जिसमें वह कामयाब भी हो गया और स्पीड को कंट्रोल कर लिया। स्पीड कम होते ही कुछ सवारियों ने खिड़की से छलांग लगा दी। हालांकि उन्हें चोटें नहीं आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed