जम्मू-कश्मीर में हुए बड़े आतंकी हमले में हिमाचल प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की नाणा पंचायत के धेवा गांव के वीर जवान तिलक राज की शहादत के बाद गांव गम और आंसुओं के सैलाब में डूब गया है। आतंकी हमले में कांगड़ा ने वीर जवान ही नहीं, बल्कि एक बेहतर लोक गायक और कबड्डी खिलाड़ी भी खो दिया।
पुलवामा हमले में शहीद तिलक राज के ये गाने हर किसी की जुबान पर रहेंगे याद, आप भी सुनिए
देश पर जान कुर्बान करने वाले तिलक राज लोक गायक भी थे। अभी तक वह कई हिट गीत गा चुके थे। तिलक राज शानू का गाया गीत ‘मेरा सिद्दू बड़ा शराबी’ आज भी लोगों के दिल में है।
प्यारी मोनिका, आप भी सुनिए ये गाना
तिलक ड्यूटी के दौरान जब भी फ्री होते कोई न कोई गीत लिख देते तथा जब भी घर छुट्टी आते इसे रिकॉर्ड करवा रिलीज करवा देते। तिलक ने जितने भी गीत गाए, उनका फिल्मांकन बोह घाटी में ही किया।
नीलम गद्दन, आप भी सुनिए ये गाना
सिद्दू शराबी के बाद तिलक ने मेरी प्यारी मोनिका व नीलम गद्दन... गाना भी गाया था। तिलक इस बार छुट्टी आने पर भी गीत रिकॉर्ड करवाना चाहते थे, लेकिन पत्नी की डिलीवरी होने के चलते वे नहीं करवा पाए थे।
अपने ग्रां जो, आप भी सुनिए ये गाना
तिलक राज के पिता लायक राम खेतीबाड़ी करते हैं। बड़ा भाई नौकरी करता है।