फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शहादत की खबर सुनकर मां-पत्नी बेसुध, बिलख रहा 15 दिन का मासूम बेटा

Sat, 16 Feb 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Feb 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Martyr CRPF Jawan Tilak Raj Mother and wife in shock

जम्मू-कश्मीर में हुए बड़े आतंकी हमले में हिमाचल प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की नाणा पंचायत के धेवा गांव के वीर जवान तिलक राज की शहादत के बाद गांव गम और आंसुओं के सैलाब में डूब गया। 15 दिन का मासूम बेटा बिलख रहा है। मां और पत्नी बेसुध हो गई हैं। पूरा परिवार सदमे में है। घर में लोग ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Pulwama Terror Attack Martyr CRPF Jawan Tilak Raj Mother and wife in shock
PIC

प्रशासन और कई लोगों के फोन आने तथा सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद लोगों को अपने गांव के शहीद होने की बात पता चलने लगी। हालांकि, जब यह खबर गांव के लोगों को पता चल रही थी, तब शहीद का परिवार सो चुका था।

तस्वीरें: शहीद तिलक राज के लिए फूट-फूट कर रोये स्कूली बच्चे, पहले भी दिया है दो ने बलिदान

Pulwama Terror Attack Martyr CRPF Jawan Tilak Raj Mother and wife in shock

शहादत की बात पता चलने पर गांव के कुछ लोग शहीद के घर पर पहुंचे। माहौल गमगीन था। शहीद के घर पर पहुंचे वार्ड पंच अफसर सिंह ने बताया कि शहीद तिलक राज 11 फरवरी को ही घर से छुट्टी काट कर गया था। तिलक राज के घर अभी 15 दिन पहले ही पुत्र ने जन्म लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Martyr CRPF Jawan Tilak Raj Mother and wife in shock

तिलक राज का एक दो साल का लड़का भी है। उसका नाम वन्नू है।  बताया जा रहा है कि तिलक का परिवार शाहपुर के धारकंडी की रुलेहड़ पंचायत के बतूनी गांव का रहने वाला था। कुछ साल पहले ही उन्होंने ज्वाली के धेवा गांव में नए घर में शिफ्ट किया था।

विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Martyr CRPF Jawan Tilak Raj Mother and wife in shock

शहादत की खबर लगते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। तिलक राज के पिता लायक राम खेतीबाड़ी करते हैं। बड़ा भाई नौकरी करता है। तिलक गद्दी सुमदाय से संबंध रखते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed