फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद तिलक राज ने आतंकी हमले से 6 घंटे पहले पत्नी को किया फोन, ये थे अंतिम शब्द

Sat, 16 Feb 2019 02:20 PM IST
ashok chauhan मनजीत कौंडल, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
मनजीत कौंडल, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 16 Feb 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
pulwama Shahid Tilak Raj calls wife for 6 hours before terror attack

तिलक राज की शहादत की सूचना के बाद में गमगीन पूरा परिवार रोता-बिलखता रहा। शहीद की पत्नी सावित्री देवी, मां विमला देवी और पिता लायक राम पूरा दिन बेसुध से रहे। 

pulwama Shahid Tilak Raj calls wife for 6 hours before terror attack

पत्नी सावित्री देवी कमरे में सुध-बुध खोए बेड पर पड़ी थी। रिश्तेदार उसे संभाल रहे थे। शहीद तिलक राज केे 22 दिन के बेटे विवान को रिश्तेदारों ने बेड के पास झूले में सुलाया था। 

pulwama Shahid Tilak Raj calls wife for 6 hours before terror attack

घर में जहां शहादत के गम का विलाप था, वहीं 22 दिन का मासूम मां के दूध के लिए रो रहा था। पति की शहादत के गम में डूबी मां मासूम के रोने से बेखबर थी। रिश्तेदार मां और मासूम को चुप कराने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama Shahid Tilak Raj calls wife for 6 hours before terror attack

शहीद का बड़ा बेटा वरुण (3) मासूम आंखों से विलाप देख रहा था। अभी पापा बोलना सीख रहे वरुण को पता ही नहीं चल रहा था कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। वरुण को कभी उसके चाचा और कभी दादा अपनी गोद में उठाकर अपनी आंखों से बाहर आने को आतुर आंसुओं के सैलाब को रोकने की कोशिश कर रहे थे।    

विज्ञापन
pulwama Shahid Tilak Raj calls wife for 6 hours before terror attack

तिलक राज ने मौत से 6 घंटे पहले वीरवार सुबह सवा 9 बजे अपनी पत्नी सावित्री देवी को फोन किया था। तिलक राज ने सावित्री से कहा था कि जम्मू से श्रीनगर के लिए उनकी कानवाई चल पड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed