{"_id":"5afd7bb44f1c1bd2408b60d6","slug":"psycho-lover-do-murder-slit-throat-of-girlfriend-in-baddi-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान की भीख मांगती रही आंचल, दरिंदा काटता रहा गला, सहेली ने बयान की खौफनाक दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान की भीख मांगती रही आंचल, दरिंदा काटता रहा गला, सहेली ने बयान की खौफनाक दास्तां
Fri, 18 May 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला (सोलन)
Updated Fri, 18 May 2018 09:22 AM IST
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनकी आशिक से आंचल जान की भीख मांगती रही लेकिन जालिम ने रहम नहीं किया। सहेली ने बयान की दास्तां..हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला हिल व्यू अपार्टमेंट में बीफार्मा कंपनी में इंटर्नशिप कर रही युवती की हत्या में एक और खुलासा हुआ है। सनकी आशिक आरोपी अखिल और आंचल दोनों एक ही उद्योग डॉ. रेड्डी लैब भुडड में प्रशिक्षु के तौर पर कार्य करते थे।
2 of 6
जिनको 8-8 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। दोनों 2016 से एक दूसरे को जानते थे लेकिन अगस्त 2017 से दोनों में ब्रेकअप हो गया था। हत्या के वक्त मृतक युवती की सहेली उससे सिर्फ चंद कदमों की दूरी पर ही थी और आरोपी से उसकी सहेली को बख्श देने की गुहार लगा रही थी। हत्या का शिकार हुई युवती की गर्दन पर आरोपी ने कटर फंसा रखा था और बार-बार उसे मौत के घाट उतार देने की धमकी दे रहा था। तस्वीरें: सनकी आशिक का खूनी इंतकाम, प्यार में धोखा मिला तो काट दिया गर्लफ्रेंड का गला
3 of 6
यह घटनाक्रम करीब दस मिनट तक चलता रहा। इस दौरान आंचल और मनीषा दोनों रहम की भीख मांगती रही। लेकिन जालिम का दिल नहीं पसीजा। दस मिनट तक लंबी वार्तालाप के बाद उसने गर्दन पर रखे कटर को एक झटके में खींच दिया जिससे आंचल के गले से खून बहने लगा वो फर्श पर तड़पने लगी।
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी उसे तड़पता छोड़ आंचल की सहेली मनीषा पर झपटा और उसने ताबड़तोड़ कई बार मनीषा पर किए और मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 304 बी-9 में हुई। पूरे अपार्टमेंट में कई परिवार रहते हैं। लेकिन कोई भी मौके पर कमरे में फंसी दोनों युवतियों को बचाने के लिए नहीं आया।
5 of 6
घायल मनीषा ने जो जानकारी पुलिस को दी है वो भी दिल दहला देने वाली है। मनीषा ने बेहोश होने से पहले बताया कि उसके सामने ही उसकी सहेली का आरोपी ने गला रेत दिया और फर्श पर तड़प-तड़प कर उसकी जान चली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।