फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति

Thu, 12 Nov 2015 11:14 PM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति

Property worth Rs 1 crore gutted in 52 incidents of fire in himachal.

दिवाली की रात प्रदेश भर में आतिशबाजी की वजह से कई जगह आग लगने से एक करोड़ 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खुशियों के इस पर्व में लापरवाही के चलते करीब 52 आग की घटनाओं के मामले दर्ज किए गए। अग्निशमन विभाग के शिमला माल रोड स्थित फायर कंट्रोल रूम में एकत्र आंकड़ों के मुताबिक सबसे बड़ी आग की घटना चंबा में हुई।

PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति

Property worth Rs 1 crore gutted in 52 incidents of fire in himachal.

सदर विधायक चंबा के पुश्तैनी गांव सुनारा के कुंडी में दीपावली की शाम लकड़ी से बने तीन मंजिला तीन मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गए। करीब अस्सी लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है।

PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति

Property worth Rs 1 crore gutted in 52 incidents of fire in himachal.

इसके अलावा प्रदेश में कई घरों में आग लगी, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। यह वो घटनाएं है, जिनमें अग्निशमन विभाग के बचाव दल मौके पर पहुंचे या जिसकी विभाग के फायर स्टेशन में सूचनाएं आई। इन घटनाओं में विभाग दावा कर रहा है कि करीब नौ करोड़ की संपत्ति को बचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति

Property worth Rs 1 crore gutted in 52 incidents of fire in himachal.

दिवाली की रात शिमला शहर में आग लगने की दस छोटी-बड़ी घटनाएं हुईं। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। बालुगंज बाजार में आग से दुकान राख हो गई है। करीब साढ़े तीन लाख की संपत्ति स्वाह हुई है। बिलासपुर में दिवाली पर्व पर कई घरों की खुशियां छिन गई। जिला में दिवाली की रात को तीन मकान सहित दो गौशालाएं जल गई। इससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति

Property worth Rs 1 crore gutted in 52 incidents of fire in himachal.

बिलासपुर के दयोथ पंचायत के बौह गांव में दो मकान, बाडी में एक मकान, एक गौशाला, मंडी-माणवां में एक गौशाला तथा दनोह में घासनियों सहित शहर के रौडा सेक्टर में एक मकान में आग लगने की सूचना हैं। मंडी जिले में दीपावली पर आग की पांच घटनाएं हुईं। इनमें तीन गौशालाएं, एक सात कमरों का मकान व एक होटल शामिल हैं। गलमा निवासी मोहन लाल की गौशाला जलकर राख हो गई। इसमें करीब तीस हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed