{"_id":"5753046e4f1c1bbe531097c6","slug":"president-pranab-mukherjee-on-five-day-visit-to-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति
Sat, 04 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पूरे दिन अपने ग्रीष्मकालीन सरकारी निवास स्थान शिमला के छराबड़ा स्थित ‘द रिट्रीट’ परिसर में ही रहे। वे यहां सुबह-सवेरे ‘द रिट्रीट’ परिसर में ही मॉर्निंग वाक पर निकले। दिन में उनसे मिलने स्कूली बच्चे भी पहुंचे। राष्ट्रपति बच्चों से हल्के-फुल्के मिजाज में बतियाते रहे। प्रणब मुखर्जी ने बच्चों को चाकलेट और किताबें भेंट कीं। रविवार को सायं साढ़े चार बजे ‘द रिट्रीट’ में ही हिमाचल सरकार की ओर से उन्हें प्रीति भोज दिया जाएगा। वे नई दिल्ली के लिए सोमवार सुबह रवाना होंगे। ट्रांजिट निवास रिट्रीट शिमला के छराबड़ा में है जो कि समुद्रतल से 8250 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
2 of 5
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
हिल्स क्वीन शिमला की हरी-भरी वादियों में प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रपति शनिवार को स्कूली बच्चों से मिले। रिट्रीट में राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल छराबड़ा के दस विद्यार्थियों ने कहा कि वे जिंदगी भर राष्ट्रपति से हाथ मिलाने और बात कर बिताए लम्हों को नहीं भूल पाएंगे। पांचवीं की श्रेया और उत्कर्ष ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनका हाल पूछा और पढ़ाई के बारे में बात की।
3 of 5
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उन्हें बुके भेंट किए, राष्ट्रपति ने इन छात्रों को चॉकलेट और पुस्तकें भेंट कीं। उनसे मिलने गए अन्य विद्यार्थियों में मानसी, जानवी, अंकिता ठाकुर, अंशुल शर्मा, अभिषेक, तनिश, दीक्षा राठौर, मुस्कान चौहान रहे। इन छात्र-छात्राओं को खूब पढ़ने और मेहनत कर आगे बढ़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
इन विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य डा. सरिता ठाकुर, शिक्षिका वंदना, प्रशासक एल वोवन और मारिया भी थीं। सभी के साथ राष्ट्रपति ने सामूहिक चित्र भी खिंचवाया।
विज्ञापन
5 of 5
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्य डा. सरिता ने बताया कि वे पल कभी नहीं भूलेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शाम के वक्त भी ‘द रिट्रीट’ के लॉन पर टहले। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रपति भवन के साथ लगते अपने सेब के बगीचे के बारे में भी जानकारी हासिल की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।