फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला रैली में गायब हुई थी पीएम मोदी की खास चीज, पार्टी ने चुकाई कीमत

Tue, 02 May 2017 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 May 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Chair Missing After Shimla rally.

पीएम मोदी की शिमला रैली के बाद शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से प्रधानमंत्री की एक खास चीज चोरी हो गई थी। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद ये चीज कौन उठा ले गया इसका किसी को पता तक नहीं चल पाया। खुद पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को अब इसका पता चला है।

PM Modi Chair Missing After Shimla rally.

मामला अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि भाजपा नेताओं ने अभी तक इस मामले में पुलिस में केस दर्ज नहीं करवाया है लेकिन सोमवार को प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने एसपी शिमला को इस मामले में शिकायत दी है।

PM Modi Chair Missing After Shimla rally.

वहीं भाजपा इस मामले में कोई केस दर्ज करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। यही नहीं, पार्टी इस चीज के गायब होने को चोरी न मानकर यह कह रही है कि मोदी जी का कोई फैन ही इसे उठा ले गया है। आइए बताते हैं पूरा मामला-

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Chair Missing After Shimla rally.

दरअसल 27 अप्रैल को रिज मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली हो रही थी। रैली के दौरान मंच पर पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। पीएम के भाषण के तुरंत बाद सब नेता मंच से चले गए।

विज्ञापन
PM Modi Chair Missing After Shimla rally.

इसके बाद जब मंच पर रखी कुर्सियां इकट्ठी की जाने लगी तो पता चला कि पीएम के लिए मगवाई गई खास कुर्सी मंच से गायब है। इसे काफी ढूंढा गया लेकिन नहीं मिली। कहा ये भी जा रहा है कि कुर्सी गायब होने का पता तब चला जब रैली के बाद कुर्सियों को फर्नीचर हाउस भेजा गया तो उस दौरान फर्नीचर हाउस के मालिक ने भाजपा के कार्यकर्ता को बताया कि रैली के लिए भेजी गई कुर्सियों में सबसे खास कुर्सी गायब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed