फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रास्ते को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत, लोगों ने एनएच किया जाम

Thu, 21 Jul 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Updated Thu, 21 Jul 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
people angry over joginder death chakka jam on national highway in mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मंडी जिले की अपर बैहली पंचायत के लोअर बैहली गांव में चार जुलाई को हुए मारपीट के मामले में घायल युवक की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। गांव के रास्ते में बने गेट को बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक समुदाय के सात युवाओं ने जोगिंद्र सिंह के साथ मारपीट की थी। उसके बाद उसे गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया जिसकी बुधवार को मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने दोपहर बाद धनोटू में बाजार बंद कर पुलिस सहायता कक्ष के बाहर जोरदार नारेबाजी की और नेशनल हाईवे पर करीब साढ़े तीन घंटे चक्का जाम कर दिया।

people angry over joginder death chakka jam on national highway in mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान लोगों ने पुलिस, प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उधर, जोगिंद्र सिंह की मौत की खबर मिलते ही पुलिस को भी यहां पर तनाव बढ़ने का अंदेशा हो गया था। इस कारण जिला भर से दर्जनों पुलिस जवान यहां पर बुला लिए गए। मंडी से एएसपी कुलभूषण वर्मा व एसडीएम राजीव कुमार भी मौके पर मौजूद होकर लोगों को शांत करने का प्रयास करते रहे।

people angry over joginder death chakka jam on national highway in mandi himachal pradesh
चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी शिमला में बैहली गांव के जोगिंद्र सिंह की मौत से गुस्साए लोगों ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे धनोटू के पास नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
people angry over joginder death chakka jam on national highway in mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने हाइवे पर वाहनों से रास्ता बंद कर दिया। इस कारण एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी समय बाद वहां से निकाल कर एक अन्य रास्ते से मंडी की ओर भेजा गया। साढ़े चार बजे शुरू धरना करीब पौने आठ बजे खत्म हुआ।

विज्ञापन
people angry over joginder death chakka jam on national highway in mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पंचायत प्रधान लोरमा देवी और उप प्रधान बंसी लाल ने बताया आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किये जाने से ही लोग भड़के हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 15 जुलाई को भी पंचायत के सैकड़ों लोगों ने डीएसपी संजीव भाटिया से मुलाकात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed