फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कोरोना के चलते माता-पिता ने वर्चुअल देखे बेटे के सात फेरे, बराती भी ऑनलाइन हुए शामिल

Mon, 26 Apr 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Apr 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
parents saw wedding of son virtual due to coronavirus, Barati also joined online in mandi himachal
माता-पिता ने वर्चुअल देखे बेटे के सात फेरे - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश के मंडी के एक परिवार ने शादी समारोहों के लिए तय प्रोटोकाल को निभाने का गजब उदाहरण पेश किया है। दुल्हन लाने के लिए परिजनों ने सिर्फ दूल्हे को भेजा। माता-पिता, बराती रिश्तेदारों ने वर्चुअली ही रस्में और सात फेरे देखे। गूगल मीट से जुड़कर सभी ने ऑनलाइन ही वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।

parents saw wedding of son virtual due to coronavirus, Barati also joined online in mandi himachal
दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

शादी सोमवार सुबह 11 से 12 बजे तक मंडी के मेकेनिकल इंजीनियर प्रांशुल और अहमदाबाद (गुजरात) की मनोवी की थी। प्रांशुल माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करीब एक सप्ताह पहले अकेले ही अहमदाबाद गए थे। 

parents saw wedding of son virtual due to coronavirus, Barati also joined online in mandi himachal
माता-पिता ने वर्चुअल देखे बेटे के सात फेरे - फोटो : अमर उजाला

वहां सोमवार को तय मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ शादी रचाई। सात फेरों तक का लाइव प्रसारण गूगल मीट के माध्यम से किया गया। मंडी में अपने घर से ही माता-पिता से लग्न की रस्में पूरी करवाई गईं। अहमदाबाद में भी दुल्हन की ओर से सिर्फ माता-पिता ही मंडप में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
parents saw wedding of son virtual due to coronavirus, Barati also joined online in mandi himachal
माता-पिता ने वर्चुअल देखे बेटे के सात फेरे - फोटो : अमर उजाला

 वहां भी सभी रिश्तेदारों ने गूगल मीट के जरिये आशीर्वाद दिया। प्रांशुल के पिता परस राम वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल मंडी के प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि इकलौते बेटे प्रांशुल की शादी की तारीख फरवरी में ही तय हो गई थी। 

विज्ञापन
parents saw wedding of son virtual due to coronavirus, Barati also joined online in mandi himachal
वर्चुअल शादी - फोटो : अमर उजाला

अपने बेटे की शादी को लेकर कई अरमान थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लेकिन जरूरी नहीं कि भीड़ इकट्ठी करके ही शादियां की जाएं, जब समाज पर आफत हो तो ऐसे समारोह को टालना ही बेहतर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed