फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अप्रैल में बर्फबारी का टूटा रिकॉर्ड, हिमखंड गिरे, तीन एनएच समेत 250 सड़कें बंद, करोड़ों का नुकसान

Fri, 23 Apr 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Apr 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather today:  record snowfall in April, 250 roads including three NHs closed, avalanche falls loss of crores
हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार को 25 साल का अप्रैल के अंतिम सप्ताह बर्फबारी का रिकॉर्ड टूट गया। नारकंडा-खड़ापत्थर भी बर्फबारी से लकदक हो गए हैं। सेब और गेहूं को भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में पांच मंजिला मकान गिर गया। कड़छम में पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिजली टावर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 250 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पांगी और लाहौल घाटी का संपर्क कट गया है। वहीं, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने बर्फबारी और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर डीसी, कृषि और बागवानी विभागों से रिपोर्ट तलब की है। खाची ने कहा कि प्रदेश में मौसम की इस मार से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बारे में रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Weather today:  record snowfall in April, 250 roads including three NHs closed, avalanche falls loss of crores
सेब को भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

जलोड़ी जोत में बर्फबारी से कुल्लू से आनी का संपर्क भी कट गया। प्रदेश में कई मैदानी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। प्रदेश में बागवानों-किसानों, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, पीडब्ल्यूडी को करोड़ाें के नुकसान का अनुमान है। प्रदेश में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। 

Himachal Weather today:  record snowfall in April, 250 roads including three NHs closed, avalanche falls loss of crores
- फोटो : अमर उजाला

कुफरी में फाहे गिरे हैं। राजधानी शिमला में दोपहर तीन बजे तक झमाझम बारिश हुई। प्रदेश में 613 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रसित हो गए हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather today:  record snowfall in April, 250 roads including three NHs closed, avalanche falls loss of crores
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर-और लाहौल में हिमखंड गिरने से लाहौल में चंद्रा नदी का बहाब तीन घंटे रुक गया। मनाली-लेह, आनी-कुल्लू और शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे बंद रहे। मनाली के साथ सोलंगनाला, नेहरु कुंड, हिडिंबा मंदिर के आसपास भी फाहे गिरे हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather today:  record snowfall in April, 250 roads including three NHs closed, avalanche falls loss of crores
- फोटो : अमर उजाला

मनाली समेत पूरी ऊझी घाटी में 1996 के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह हिमपात नहीं हुआ था। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग तथा हाईवे 305 पर बर्फबारी होने से जनजीवन ठहर गया है। लाहौल और कुल्लू में बर्फबारी व भूस्खलन से 100 से अधिक सड़कें बंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed