फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैराग्लाइडर पेड़ में फंसा, चार घंटे लटके रहे दो पायलट, देखें तस्वीरें

Wed, 15 Jul 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Paraglider stuck in tree, two pilots hanging for four hours in kangra himachal, see pics
पैराग्लाइडर पेड़ में फंसा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले की इंद्रुनाग साइट से उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया और पेड़ में जा फंसा। हादसे में इसे उड़ाने वाले दो पायलट चार घंटे तक पेड़ पर लटके रहे। बाद में दोनों युवकों को अग्निशमक विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षित बचा लिया। दोनों ने टेंडम उड़ान भरी थी। दोनों हवा में अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच हवा के अधिक दबाव के कारण पैराग्लाइडर लैंड नहीं कर पाया और दोनों पायलट इंद्रुनाग के पास जंगल में एक पेड़ पर लटक गए। 

Trending Videos
Paraglider stuck in tree, two pilots hanging for four hours in kangra himachal, see pics
पैराग्लाइडर पेड़ में फंसा - फोटो : अमर उजाला

गनीमत यह रही कि दोनों पायलटों को खरोंच तक भी नहीं आई है। पैराग्लाइडर को धर्मशाला के दाड़नू निवासी पायलट अजय उड़ा रहा था। उसके साथ धर्मशाला के घरोह का रहने वाला दूसरा पायलट भी था। 

Paraglider stuck in tree, two pilots hanging for four hours in kangra himachal, see pics
पायलट - फोटो : अमर उजाला

युवकों ने बताया कि इंद्रुनाग से उन्होंने तीन उड़ानें भरी थीं।  दो बार वे लैंडिंग साइट में सुरक्षित उतर गए। तीसरी उड़ान में एक पायलट हवा के दबाव के कारण लैंड नहीं कर पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paraglider stuck in tree, two pilots hanging for four hours in kangra himachal, see pics
पैराग्लाइडर पेड़ में फंसा - फोटो : अमर उजाला

करीब चार घंटे बाद दोनों पायलटों को अग्निशमन विभाग की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक हिमाचल में पैराग्लाइडिंग बैन हो जाती है। 

विज्ञापन
Paraglider stuck in tree, two pilots hanging for four hours in kangra himachal, see pics
पैराग्लाइडर पेड़ में फंसा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को उड़ान भरने का अंतिम दिन था। एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने कहा कि ऐसा मामला सामने आया है। दोनों पायलटों के पास लाइसेंस था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed