फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुब्बारे के साथ फिर मिला पाक का खत, भारत को दी जंग की धमकी

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा) Updated Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pak Letter Found at Kangra, War Threatening.
pak letter

गुब्बारों के साथ धमकी भरे खतों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बार मिले खत में पाक की ओर से भारत के हर शहर में जंग की धमकी दी गई है। यह खत हिमाचल के जिला कांगड़ा के इंदौरा में मिला है। यहां कुछ दिन पहले पीएम मोदी को धमकी भरा खत भी मिल चुका है।

Pak Letter Found at Kangra, War Threatening.

इस बार पंचायत बलीर में सड़क के किनारे झाड़ियों में पाकिस्तान से उड़कर आया नीले रंग के गुब्बारे के साथ एक खत मिला है। खत में लिखा है कि इंडिया तेरे हर शहर में जंग होगी- (एल टी) पकिस्तान। खत के साथ प्लास्टिक नुमा टैग भी है।

Pak Letter Found at Kangra, War Threatening.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली में पढ़ाई करने वाला बलीर गांव का निखिल नाम का एक स्कूली छात्र रोज की तरह सुबह घर से स्कूल जा रहा था। उसे नीले रंग का गुब्बारा उड़ता हुआ नजर आया। जब वह थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो सड़क के किनारे झाड़ियों में फटे हुए गुब्‍बारे के साथ खत मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pak Letter Found at Kangra, War Threatening.

इसमें उर्दू में लाल स्याही से लिखा था 'इंडिया तेरे हर शहर में जंग होगी।' पहले पल निखिल ने इसे मजाक समझा लेकिन बाद में उर्दू भाषा में लिखा हुआ देखकर उसके मन में भय उत्पन्न हो गया। इसकी सूचना डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक शर्मा को दी गई। तीन दिन पहले इस क्षेत्र में नीले गुब्बारे के साथ एक और खत भी मिल चुका है।

विज्ञापन
Pak Letter Found at Kangra, War Threatening.

सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक शर्मा, हवलदार गोविंद सिंह व राजीव कुमार छात्र के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। झाड़ियों में  धमकी भरा खत तो मिला लेकिन गुब्बारा कहीं नजर नही आया। अशोक ने बताया की उड़कर आए नीले गुब्बारे को पुलिस ने जंगल की आसपास की  झाड़ियों में ढूंढा लेकिन वह नजर नहीं आया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बलीर गांव में पाकिस्तान से उड़कर आए गुब्बारे के साथ आए खत की पुष्टि करते हुए कहा कि उच्च पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार पुलिस हर गतिविधि पर सतर्कता एवं पैनी नजर रखे हुए है। इससे पहले कांगड़ा और सोलन में भी गुब्बारों के साथ खत मिल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed