फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में जंगल की आग से मकान राख, महिला की मौत, ऐतिहासिक चर्च जला

Thu, 31 May 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा Updated Thu, 31 May 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
one more death due to forest fire in himachal and historic church reduced to ashes
हिमाचल में जंगल की आग अब बेकाबू होती जा रही है। हजारों हेक्टेयर पर जंगलों को राख करते हुए अब यह आग रिहायशी इलाकों में तबाही मचाने लगी है। डिप्टी रेंजर समेत चार लोगों की मौत के दूसरे ही दिन जंगल की आग ने एक और जान ले ली। 
one more death due to forest fire in himachal and historic church reduced to ashes
शिमला जिले के सुन्नी में रिहायशी क्षेत्र तक पहुंची आग से एक घर जलकर राख हो गया। घर में सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई, जबकि एक युवती बुरी तरह झुलस गई। अब तक आठ जानें जंगल की आग लील चुकी है।  बुजुर्ग महिला की पहचान मालतू देवी के तौर पर हुई है
one more death due to forest fire in himachal and historic church reduced to ashes
चंबा के बकलोह में जंगल की आग ने 133 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चर्च जलाकर राख कर दिया। यह चर्च 1884 में बना था। चर्च के भीतर रखा सामान स्वाह हो गया। इसके साथ एमईएस का एक पुराना भवन भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
one more death due to forest fire in himachal and historic church reduced to ashes
चंबा के भटियात क्षेत्र के तहत रायपुर पंचायत के फगोट जंगल में लगी आग गांव तक पहुंच गई। रिहायशी इलाके में पहुंची इस आग को बुझाते समय फगोट गांव के केवल राम, राकेश और अनूप झुलस गए। 
विज्ञापन
one more death due to forest fire in himachal and historic church reduced to ashes
90 प्रतिशत तक झुलसे केवल राम और राकेश कुमार और 50 फीसदी तक जले अनूप को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चंबा के ही कुपाहड़ा के जंगल में लगी आग बीती रात कुठेड़ गांव तक पहुंच गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed