फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता को बड़ा झटका, नोटबंदी के बाद अब होगी आटाबंदी

Thu, 08 Dec 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Dec 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
Now Cheap Flour will not be Provided to APL Families.

लोग अभी नोटबंदी से ही जूझ रहे थे कि सरकार ने एक और बड़ा फैसला ले लिया। नोटबंदी के बाद अब आटाबंदी होने जा रही है। सरकार ने इस बारे में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। राशन डिपो में आटाबंदी की घोषणा एपीएल राशनकार्ड धारकों पर लागू होने जा रही है।

Now Cheap Flour will not be Provided to APL Families.

अकेले हिमाचल के करीब 12 लाख एपीएल परिवारों को अब महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। इन्हें अब अगले साल मार्च तक राशनकार्ड पर सस्ता आटा नहीं दिया जाएगा। राशन डिपो में आटाबंदी की घोषणा से एपीएल राशनकार्ड धारकों में रोष है।

ये भी पढ़ें, आम आदमी को राहत, बैंक-एटीएम ही नहीं अब यहां भी मिलेगा कैश

Now Cheap Flour will not be Provided to APL Families.

डिपो में जहां एक कार्ड पर लोगों को एक सौ ग्यारह रुपये में तेरह किलो आटा मिलता है। वही आटा अब बाजार में चार सौ सोलह रुपये में मिलेगा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह जले पर नमक छिड़कने वाला फैसला हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Cheap Flour will not be Provided to APL Families.

आटा बंदी का सरकार का फैसला शिमला के हजारों एपीएल परिवारों पर भारी पड़ गया है। शिमला शहर की जनता का कहना है कि केंद्र सरकार की नोटबंदी के 28वें दिन आटाबंदी क घोषणा से लोग सकते में हैं। जिले में करीब 1,35,625 एपीएल राशनकार्ड धारक हैं। उपभोक्ताओं की संख्या 5,12,000 के करीब है। जबकि शिमला शहर में एपीएल के 30,018 राशनकार्ड हैं।

विज्ञापन
Now Cheap Flour will not be Provided to APL Families.

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की निदेशक एम सुधा देवी का कहना है कि भारत सरकार की ओर से मिले आदेश में मार्च माह तक आटा नहीं देने को कहा गया था। 80 से 90 फीसदी आटा पहले मंगवा दिया था। दिसंबर माह में लोगों को आटा बांट दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed