फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीटीए, पैट और पैरा अध्यापकों को नियमित करने में फंसा पेच

Mon, 03 Dec 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Dec 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
No relief by Himachal Government To PTA PAT and PARA Teachers in Himachal Pradesh

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में हजारों पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों को नियमित करने की जयराम सरकार की मुहिम में पेच फंस गया है।  सीएम जयराम ठाकुर ने ओकओवर में अधिकारियों की बैठक बुलाकर इस मामले में मंत्रणा की। लंबी चर्चा के बाद भी इन अस्थायी शिक्षकों को नियमित करने का रास्ता नहीं निकाला जा सका।

No relief by Himachal Government To PTA PAT and PARA Teachers in Himachal Pradesh

बैठक में यह बात निकली कि सरकार इस मसले पर न तो अध्यादेश ला पाने की स्थिति में है और न ही इसके समाधान के लिए धर्मशाला में होने जा रहे शीत सत्र में बिल पारित किया जा सकेगा। सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश को दिल्ली जाकर वहीं चुनौती देनी होगी। हालांकि, मामले में आगे क्या करना है इस पर फैसला नहीं हो सका है।

No relief by Himachal Government To PTA PAT and PARA Teachers in Himachal Pradesh

ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह करीब 10 बजे मुख्य सचिव, महाधिवक्ता समेत विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों को बुलाया। सचिव शिक्षा से पीटीए, पैट और अन्य अस्थायी शिक्षकों के मुद्दे पर जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन शिक्षकों को नियमित करने के लिए कई बार अध्यादेश लाने या कानून में संशोधन की बात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
No relief by Himachal Government To PTA PAT and PARA Teachers in Himachal Pradesh

हजारों पीटीए शिक्षकों को अनुबंध पर लाने के चार साल बाद भी नियमित नहीं किया जा सका, जबकि सरकार की नीति तीन साल बाद अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने की है। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने की बात की है। इसका तोड़ भी सुप्रीम कोर्ट जाकर ही निकल सकता है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने इन शिक्षकों के मसले पर रविवार को चर्चा किए जाने की पुष्टि की, मगर उन्होंने कहा कि क्या करना है, अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया।

विज्ञापन
No relief by Himachal Government To PTA PAT and PARA Teachers in Himachal Pradesh

बैठक में एनजीटी के शिमला शहरी क्षेत्र में ढाई मंजिला से ज्यादा भवन बनाने पर रोक लगाने के मसले पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इस बारे में अदालत में ठीक से अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए। राज्य में अतिक्रमण के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने, अदालती फैसलों की अनुपालना ठीक से करने जैसे निर्देश भी जारी किए। पीडब्ल्यूडी, राजस्व, वन, नगर नियोजन आदि के सचिवों से भी विभिन्न अदालती निर्णयों पर चर्चा की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed