फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षकों को अब नहीं मिलेगी मेडिकल पर छुट्टी, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Sat, 04 Jan 2020 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jan 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
No leave to teachers on private hospitals medical report in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को निजी अस्पतालों के मेडिकल पर छुट्टी नहीं मिलेगी। शिकायतें मिलने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह निर्देश जारी किए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले शिक्षकों ने कई जिलों में निजी क्लीनिकों के मेडिकल दिखाकर बाद में छुट्टी के लिए आवेदन किए हैं।

No leave to teachers on private hospitals medical report in Himachal Pradesh

ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने नए दिशा-निर्देशानुसार जारी कर सभी शिक्षकों को सरकारी अस्पतालों या सरकार से मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों के मेडिकल ही छुट्टी के लिए देने को कहा है।

No leave to teachers on private hospitals medical report in Himachal Pradesh

बीते साल प्रदेश के स्कूलों में हुए औचक निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक नदारद पाए गए। मामला तूल पकड़ने पर इन शिक्षकों ने निजी अस्पतालों के मेडिकल देकर छुट्टी ले ली। इसकी शिकायतें प्राप्त होने के बाद निदेशालय ने अब कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्ती बरतना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
No leave to teachers on private hospitals medical report in Himachal Pradesh

उधर, सेंटर हेड टीचरों को स्कूलों के औचक निरीक्षण पर जाने से पहले ब्लॉक एलीमेंटरी ऑफिसर को जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। शिकायतें मिली हैं कि जब उच्च अधिकारी औचक निरीक्षण पर जाते हैं तो कई सीएचटी स्कूलों में नहीं मिलते।

विज्ञापन
No leave to teachers on private hospitals medical report in Himachal Pradesh

अकसर यही बताया जाता है कि सीएचटी किसी दूसरे स्कूल में निरीक्षण के लिए गए हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए निदेशालय ने सीएचटी को निरीक्षण पर जाने से पहले बीईओ को बताना जरूरी कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed