{"_id":"63b044a6f436f6113363633a","slug":"new-year-2023-celebration-in-manali-tourist-dance-on-dj-kullvi-nati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2023: मनाली में डीजे की धुन पर नववर्ष का जश्न, कुल्लवी नाटी पर थिरके पर्यटकों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2023: मनाली में डीजे की धुन पर नववर्ष का जश्न, कुल्लवी नाटी पर थिरके पर्यटकों के कदम
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डीजे की धुनों पर नाचते पर्यटक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को मनाली में खूब धमाल मचा। दिन पर पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों में सैर सपाटे को लुत्फ लिया और शाम होते की मालरोड और अपने-अपने होटलों में डीजे की धुन पर धमाल मचाया। मनाली में कहीं डीजे को कहीं कुल्लवी नाटी के बीच नववर्ष का जश्न मनाया गया। मालरोड पर डीजे की मस्ती में देर रात तक पर्यटक झूमते रहे। मालरोड पंर भीड़ इतनी थी कि तिल धरने तक की जगह नहीं थी। होटलों में पर्यटकों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। देश के कोने-कोने से पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली पहुंचे हैं। रिकॉर्ड भीड़ जुटने से मनाली की रौनक बढ़ गई है। नववर्ष का जश्न पर्यटकों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। होटलों में पर्यटकों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
2 of 5
- फोटो : संवाद
नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को मनाली में खूब धमाल मचा। दिन पर पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों में सैर सपाटे को लुत्फ लिया और शाम होते की मालरोड और अपने-अपने होटलों में डीजे की धुन पर धमाल मचाया। मनाली में कहीं डीजे को कहीं कुल्लवी नाटी के बीच नववर्ष का जश्न मनाया गया। मालरोड पर डीजे की मस्ती में देर रात तक पर्यटक झूमते रहे। मालरोड पंर भीड़ इतनी थी कि तिल धरने तक की जगह नहीं थी।
3 of 5
- फोटो : संवाद
डीजे की धुन पर नव विवाहित जोड़ों के लिए लेमन डांस, पेपर डांस और वेलून डांस प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। कई होटलों में कुल्लवी नाटी का भी आयोजन हुआ। पर्यटन निगम ने नववर्ष पर क्लब हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सभी पर्यटकों का कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : संवाद
उधर, निजी होटलियरों ने भी नववर्ष का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। होटलियर एसोसिएशन के चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि नववर्ष पर होटलों में खास प्रबंध किए गए थे। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पेपर डांस, लेमन डांस जैसी कई प्रतियोगिताएं होंगी। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में नववर्ष पर खास इंतजाम किए गए थे। लाइव डीजे के साथ ही कुल्ल्वी नाटी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद
नववर्ष पर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मालरोड को अलग से सेक्टर बनाया गया है। यहां पुलिस कर्मी देर रात तक सेवाएं देते रहे। इसके अलावा मनाली के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पूरे शहर में सौ से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।