फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय बालिका दिवस: अमर उजाला की पहल, देखिए कार्यस्थल पर बेटियों की 30 तस्वीरें

Thu, 24 Jan 2019 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासुपर/चंबा/सिरमौर/कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासुपर/चंबा/सिरमौर/कांगड़ा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
national girl child day: daughters selfie at workplace in himachal pradesh

बेटियों में आत्मविश्वास जगाकर भावनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से अमर उजाला ने अनूठी पहल 'कार्यस्थल पर बेटियां' शुरू की है। इसके तहत अपनी बेटी को अपने कार्यस्थल-प्रतिस्थान पर ले जाकर अपनी कुर्सी पर बैठाकर उसके साथ सेल्फी लेने और हमें भेजने का आह्वान किया गया है। बालिका दिवस पर अमर उजाला के आह्वान पर हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों को लेकर पिता या माता अपने कार्य स्थल पहुंचे। बेटियों को अपनी सीट पर बैठाकर सेल्फी ली। यह क्षण रोमांचित कर देने वाला था। कई जगह बेटियां अपने कार्य स्थल पर मम्मी-पापा को लेकर पहुंचीं।  दफ्तर, दुकान जैसे कार्यस्थल से लेकर किसान-बागवान पिता ने खेत-खलिहानों में भी बेटियों के साथ सेल्फी ली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत ये प्रयास बेटियों में जोश, जज्बा और आत्मविश्वास पैदा करने वाला रहा। देखिए सिरमौर, कांगड़ा, चंबा और बिलासपुर में कार्यस्थल पर बेटियों की शानदार तस्वीरें... मिस हिमाचल प्रतियोगिता की विजेता नौशीन अपने पिता सलीम खान के साथ दुकान के काम में हाथ बटातीं।

national girl child day: daughters selfie at workplace in himachal pradesh

हिमाचल के बिलासपुर में दुकान में अपने पिता प्रदीप गुप्ता की मदद करतीं रितिका गुप्ता। रितिका अक्सर पिता के अस्वस्थ होने पर दुकान में उनकी मदद करती हैं। 

national girl child day: daughters selfie at workplace in himachal pradesh
चंबा में पिता चमन ठाकुर के साथ कार्यस्थल पर सागरिका और भावरिका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
national girl child day: daughters selfie at workplace in himachal pradesh
हिमाचल के चंबा में आराध्या अपने पिता मनजीत कुमार के साथ।
विज्ञापन
national girl child day: daughters selfie at workplace in himachal pradesh
चंबा में नियति शांडिल्य अपने पिता भुवनेश कुमार के साथ कार्यस्थल पर मौजूद।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed