{"_id":"6af6ce365dd9338277060772","slug":"sukhu-says-fight-against-chitta-is-social-responsibility-of-all-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चिट्टे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की, सभी दलों को आना होगा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चिट्टे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की, सभी दलों को आना होगा आगे
Fri, 13 Nov 2026 02:19 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा वाकथॉन में युवाओं की भागीदारी पर उन्होंने खुशी जताई।
विज्ञापन
चिट्टे के खिलाफ सभी दल आएं आगे : सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए शुरू किए गए इस जन आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन में जिले के अन्य विधायक भी शामिल होते तो अच्छा रहता।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को पड्डल मैदान में आयोजित वाकथॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को राजनीतिक नजरिये से नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले शुरू किया था जन आंदोलन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब एक साल पहले युवा पीढ़ी को साथ लेकर चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया था। मंडी में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखकर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी मुहिम है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और प्रदेश को चिट्टामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण जरूरी नहीं
सुक्खू ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए किसी निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल इस मुहिम का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सरकार का उद्देश्य सभी के सहयोग से हिमाचल को चिट्टामुक्त बनाना है।