फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दिन बाद नदी से निकाली कार, 6 लोगों का नहीं चला पता, तस्वीरें

Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Updated Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nano Car recovered from Beas River.
हिमाचल के मंडी में नैनो कार हादसे में ब्यास नदी में बहे दो बच्चों समेत छह लोगों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं लगा। मंगलवार को राफ्टरों और गोताखोरों की मदद से नदी में समाई नैनो को ढूंढ कर जेसीबी से बाहर निकाला गया लेकिन बहे लोगों के शव नहीं मिले। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी में नैनो कार हादसे में ब्यास नदी में बहे दो बच्चों समेत छह लोगों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं लगा। मंगलवार को राफ्टरों और गोताखोरों की मदद से नदी में समाई नैनो को ढूंढ कर जेसीबी से बाहर निकाला गया लेकिन बहे लोगों के शव नहीं मिले।

Nano Car recovered from Beas River.
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, उपायुक्त संदीप कदम ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन व पुलिस ने तीसरे दिन मंगलवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा। नदी में कार का पता लगने के बाद उम्मीद थी कि कुछ लोगों के शव बरामद हो सकते हैं। जेसीबी को नदी के किनारे ले जाकर रस्सों से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकाला गया। लेकिन कार से कुछ नहीं मिला। - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, उपायुक्त संदीप कदम ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन व पुलिस ने तीसरे दिन मंगलवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा। नदी में कार का पता लगने के बाद उम्मीद थी कि कुछ लोगों के शव बरामद हो सकते हैं। जेसीबी को नदी के किनारे ले जाकर रस्सों से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकाला गया। लेकिन कार से कुछ नहीं मिला।

Nano Car recovered from Beas River.
स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने घटना स्थल का दौरा किया तथा हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए फिर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया जाएगा। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि दी जाएगी। - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने घटना स्थल का दौरा किया तथा हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए फिर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया जाएगा। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nano Car recovered from Beas River.
सरकार ने राहत मैनुअल में बढ़ोतरी की है। पहले आपदा या दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजनों को डेढ़ लाख की राशि दी जाती थी। जिसे सरकार ने बढ़ा कर चार लाख कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने राहत मैनुअल में बढ़ोतरी की है। पहले आपदा या दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजनों को डेढ़ लाख की राशि दी जाती थी। जिसे सरकार ने बढ़ा कर चार लाख कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी

विज्ञापन
Nano Car recovered from Beas River.
उपायुक्त संदीप कदम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दुर्घटनास्थल तथा आसपास के दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त संदीप कदम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दुर्घटनास्थल तथा आसपास के दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed