यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति
भारत के इस गांव में आज भी एक महिला के कई पति होते हैं। परिवार के सभी भाई एक ही युवती से शादी करते हैं। यह गांव हिमाचल के जिला किन्नौर में आते हैं।
यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति
कहा जाता है कि द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी थी। महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान वह पांडवों के साथ हिमाचल के जिला किन्नौर में रही थी। तभी से यहां पर बहु पति रखने की रिवाज शुरू हो गई।
यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति
देश में आज भले ही एक ही शख्स से शादी करने के नियम कानून बने हों लेकिन इस जिले में आज भी युवती एक साथ दो से तीन युवकों के साथ शादी करती है।
यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति
ऐसा नहीं है कि ये पति अलग-अलग परिवारों के हो, महिला के पति एक ही घर के होते हैं। घर की एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के सभी भाई एक ही युवती से परंपरा के अनुसार शादी करते हैं और विवाहित जीवन जीते हैं। अगर किसी महिला के कई पतियों में से किसी एक की मौत भी हो जाए तो भी महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है।
यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति
यहां जब किसी युवती की शादी होती है तो लड़की के परिवार वाले लड़के के परिवार के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। विवाह में सभी भाई दूल्हे के रूप में सम्मिलित होते हैं। शादी के बाद निभाई जाने वाली कई परंपराएं और बाद का विवाहित जीवन एक टोपी पर निर्भर करता है।