हिमाचल प्रदेश के सोलन की बेटी बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट समूह की पुमोरी चोटी पर फतह हासिल की है। अपने इस पर्वतारोहण अभियान के बाद बलजीत कौर रविवार को सोलन पहुंचेंगी। बलजीत और उनकी साथी पर्वतारोही राजस्थान की गुणबाला शर्मा 7161 मीटर ऊंची चोटी पुमोरी पर विजय हासिल करने वाली पहली भारतीय महिलाएं बन गई हैं। 12 मई की सुबह 8.40 पर पहले बलजीत कौर पुमोरी चोटी पर पंहुची और उसके कुछ ही देर बाद गुणबाला शर्मा भी शिखर पर पहुंचीं।
पर्वतारोहण अभियान: एवरेस्ट की पुमोरी चोटी पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हिमाचल की बलजीत
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन