हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का पर्यावरण पर एक बार फिर सकारात्मक असर देखने को मिला है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रदेश की राजधानी हिल्स क्वीन शिमला और सैलानियों के पसंदीदा शहरों में एक मनाली की आबोहवा की शुद्धता में कोरोना कर्फ्यू से पहले के हालात की तुलना में इजाफा हुआ है। मनाली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) प्रदेश में सबसे शुद्ध, जबकि शिमला के वायु प्रदूषण में दोगुना सुधार हुआ। यहां तक कि औद्योगिक क्षेत्रों पांवटा साहिब, कालाअंब, बद्दी, नालागढ़, परवाणू, सुंदरनगर और ऊना में भी हवा की गुणवत्ता अप्रैल 2021 की तुलना में बेहतर हुई है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डा. निपुण जिंदल ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय व्यापक हवा गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 11 शहरों की हवा की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। राज्य बोर्ड ने इसी क्रम में प्री कोरोना कर्फ्यू और कोरोना कर्फ्यू के दौरान हवा की गुणवत्ता की निगरानी की।
पर्यावरण दिवस विशेष: कोरोना कर्फ्यू में मनाली सबसे शुद्ध और शिमला की आबोहवा भी दोगुनी सुधरी, जानें अन्य शहरों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगरानी के दौरान कोरोना कर्फ्यू की वजह से ज्यादातर शहरों में हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखा गया। वहीं, डमटाल में हवा की गुणवत्ता में कोरोना कर्फ्यू से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। इससे एक बात साफ है कि हवा की गुणवत्ता खराब होने के पीछे वाहनों का आवागमन प्रमुख कारण नहीं है।
कोरोना कर्फ्यू में बढ़ गया धर्मशाला का वायु प्रदूषण
धर्मशाला में हवा की गुणवत्ता पहले की तुलना में खराब रही। यहां अप्रैल में कोरोना कर्फ्यू से पहले के समय में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 39 दर्ज किया गया, जबकि कोरोना कर्फ्यू के दौरान यह बढ़कर 48 पहुंच गया। धर्मशाला में कर्फ्यू के चलते वाहनों का संचालन न के बराबर होने के बावजूद एक्यूआई खराब दर्ज किया गया।
शिमला में एक्यूआई में 52 फीसदी का सुधार दिखा, जबकि परवाणू में 22, पांवटा साहिब में 35, कालाअंब में 18 फीसदी, सुंदरनगर में 27, ऊना में 20, मनाली में 53, बद्दी में 25 और नालागढ़ में 18 फीसदी सुधार रहा।
आंकड़ों में समझें शहरों का हाल
शहर अप्रैल का एक्यूआई कोरोना कर्फ्यू में एक्यूआई
मनाली 37 17
परवाणू 45 35
सुंदरनगर 54 40
ऊना 53 42
शिमला 98 47
धर्मशाला 39 48
डमटाल 62 62
पांवटा साहिब 106 69
नालागढ़ 112 92
कालाअंब 146 119
बद्दी 159 119