फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिब्बत और साइबेरिया से पहुंचे विदेशी परिंदे, ब्यास अठखेलियों से गुलजार

Mon, 19 Nov 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 19 Nov 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Migratory birds start arriving at Beas River Mandi Himachal Pradesh
सर्दियों के मौसम में जहां बाहरी राज्यों के पर्यटक प्रदेश के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं, वहीं विदेशी परिंदे भी इस मौसम में मंडी जिले में ब्यास के तटों के अलावा बीबीएमबी, रिवालसर, सरकीधार स्थित कुंतभ्यो झील तथा नेरचौक की नलसर झीलों में सैर के लिए पहुंचते हैं। आजकल झीलों में विदेशी मेहमान परिंदों की अठखेलियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
Migratory birds start arriving at Beas River Mandi Himachal Pradesh

इन परिंदों की खूबसूरती झीलों की सुंदरता को चार चांद लगा रही है। वहीं, सैलानियों के अलावा स्थानीय लोगों के लिए भी इन परिंदों का आगमन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। काफी संख्या में पहुंचने वाले इन परिंदों को स्थानीय लोग सर्दियों का मेहमान पुकारते हैं। हजारों किलोमीटर दूर से उड़ान भरने वाले इन पक्षियों को जिला मंडी की झीलें सुहावनी लगती हैं। यही कारण है कि जिले की हर झील में आजकल इन पक्षियों को अठखेलियां करते हुए देखा जा सकता है। मार्च-अप्रैल तक यह परिंदे स्थायी ठिकानों के लिए रवाना होंगे। इन परिंदों में सायबेरियन और तिब्बतियन माइग्रेट परिंदों में कामन पोचार्ड, टफटिड डक आदि शामिल हैं।

Migratory birds start arriving at Beas River Mandi Himachal Pradesh

हर साल आने वाले इन परिंदों से बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की बीमारी फैलने का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। ऐसे में लोग इनके आवागमन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त भी हैं।  डीएफओ मंडी एएस कश्यप ने कहा कि कुछ लोग इन परिंदों का शिकार करने से भी परहेज नहीं करते है। परिंदों के आते ही वन महकमा भी पूरी सक्रियता से इनकी सुरक्षा को लेकर तत्पर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Migratory birds start arriving at Beas River Mandi Himachal Pradesh

सर्दियों के मौसम में आने वाले इन प्रवासी परिंदों की संख्या भी हजारों में होती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वन मंडल अधिकारी सुंदरनगर सुमीत भारद्वाज ने बताया कि वन महकमा इन मेहमानों की सुरक्षा के लेकर सर्द मौसम में पूरी तरह से चौकन्ना रहता है। उन्होंने बताया यह परिंदे हर साल तिब्बत और साइबेरिया से यहां पहुंचते हैं और कई पर्यावरण प्रेमियों के लिए यह शोध का विषय भी रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed