फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: करोड़ों में है इस 'रांझे' की कीमत, खाता है इतना कि चौंक जाएंगे

Thu, 11 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं(बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं(बिलासपुर) Updated Thu, 11 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Meet the 5 crore rupee Murrah Buffalo RANJHA vicky donor 2
रांझा - फोटो : अमर उजाला

रांझा, कीमत करोड़ों में। खाता है इतना कि दंग रह जाएंगे। इसे देखने दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं। पढ़िए इसके बारे में और रोचक जानकारी। पांच करोड़ की कीमत से सुर्खियों में आए हिमाचली 'रांझा' की बोली 1.37 करोड़ तक ही जा सकी जिसके बाद भैंसे के मालिक ने उसे बेचने से मना कर दिया। हालांकि भैंसे की बोली पांच करोड़ से शुरू करने की योजना थी। लेकिन बाद में बोली 52 लाख से शुरू की गई। लेकिन बोली 1.37 करोड़ से आगे नहीं जा सकी। बोली देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इनपुट: रितेश गुलेरिया

Meet the 5 crore rupee Murrah Buffalo RANJHA vicky donor 2
रांझा - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि हिमाचल के बिलासपुर जिले के बरठीं के साथ में लगती हमीरपुर सीमा में स्थित घोड़ीधबीरी पंचायत के धबीरी गांव में पांच करोड़ की बोली की सूचना आने के बाद हिमाचली 'रांझा' नाम का यह भैंसा सुर्खियों में आया था जिसके बाद शुक्रवार को इसकी बोली लगाई गई जहां बोली 1.37 करोड़ तक पहुंची।

Meet the 5 crore rupee Murrah Buffalo RANJHA vicky donor 2
रांझा - फोटो : अमर उजाला

रांझा के मालिक साहिब सिंह सोनी का कहना है कि अब छह माह बाद फिर से रांझा की बोली लगाई जाएगी जो बिलासपुर में होगी। अभी रांझा 2 साल 7 माह का है। बोली चार साल तक की उम्र तक लगाई जाएगी। साहिब सिंह सोनी ने करीब आठ साल पहले 87 लाख की कीमत से हरियाणा से एक भैंस खरीदी थी। उसने इस भैंसे को जन्म दिया था। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meet the 5 crore rupee Murrah Buffalo RANJHA vicky donor 2
रांझा - फोटो : अमर उजाला

रांझा के मालिक का कहना है कि रांझा का खर्च दिन का 1500 से 2000 रूपये है। रांझा एक दिन में आधा किलो देशी घी, पांच किलो चने व सोयाबीन, पांच किलो बिनौले, पांच किलो खल और दस लीटर दूध पी जाता है। रोजाना मालिश के लिए दो किलो तेल की खपत होती है।

विज्ञापन
Meet the 5 crore rupee Murrah Buffalo RANJHA vicky donor 2
रांझा - फोटो : अमर उजाला

साल में तीन क्विंटल सेब खा जाता है। रांझा के मालिक साहिब सिंह सोनी ने बताया कि उन्होंने रांझा को शौक के तौर पर पाला है। इसका उदेश्य कोई कारोबार करना नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे भी बोली का आयोजन किया जाता रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed