फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karva Chauth: शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला, चांद का दीदार कर खोला करवाचौथ व्रत, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Nov 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Married women ends Karva Chauth fast by seeing the moon at ridge shimla, see photos
रिज पर लगा सुहागिनों का मेला। - फोटो : अमर उजाला

पति की लंबी आयु, सौभाग्य, समृद्धि और सुखी जीवन की कामना के लिए बुधवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा। हिमाचल प्रदेश में सुहागिनों ने करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रात को हजारों महिलाओं ने चांद का दीदार कर करवाचौथ का व्रत खोला और पूजा-अर्चना की। रिज मैदान पर सुहागिनों का मेला सज गया। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की दुआएं मांगीं।



रिज मैदान पर सुहागिनों ने करीब 8:16 बजे चांद निकलते ही छलनी से चांद को देखने के बाद पति का दीदार किया। पति के हाथों पानी पीकर सुहागिनों ने व्रत खोला।  साथ ही पति के साथ सेल्फी लेकर इन पलों को अपने मोबाइल में कैद किया। देर रात तक मालरोड और रिज मैदान पर जश्न का माहौल रहा। माना जाता है कि शिमला शहर में रिज मैदान ऐसी जगह है, जहां सबसे पहले चांद दिखाई देता है, इसलिए शहर के उपनगरों से भी महिलाएं यहां व्रत खोलने पहुंची थीं।

Married women ends Karva Chauth fast by seeing the moon at ridge shimla, see photos
शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। शाम 6:00 बजे से ही महिलाएं सज-संवरकर रिज पहुंचना शुरू हो गई थीं।

Married women ends Karva Chauth fast by seeing the moon at ridge shimla, see photos
रिज पर करवा चौथ की धूम। - फोटो : अमर उजाला

देररात तक रिज मालरोड से सटे रेस्तरां भी खुले रहे। करवाचौथ व्रत खोलने के बाद महिलाओं ने परिवार संग रेस्तरां में खाना खाया। वहीं, शहर के बाजारों में बुधवार को भी काफी चहल-पहल रही। ब्यूटी पार्लर पर सुबह से ही लाइनें लगी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Married women ends Karva Chauth fast by seeing the moon at ridge shimla, see photos
करवाचौथ व्रत खोलती सुहागिन। - फोटो : संवाद

घंटों सुहागिनों को सजने के लिए इंतजार करना पड़ा। मेहंदी लगाने के लिए भी महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा बाजारों में करवा चौथ के सामान की जमकर खरीदारी की गई।

विज्ञापन
Married women ends Karva Chauth fast by seeing the moon at ridge shimla, see photos
कृष्णानगर में सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना - फोटो : संवाद

कृष्णानगर में सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना
कृष्णानगर में सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता करवा की विधिवत पूजा की। करवा माता की कथा सुनी। इसके बाद सुहागिनों ने आपस में थाली घुमाई। लक्ष्मी नारायण मंदिर छोटा शिमला में देवभूमि कला मंच और गीतांजलि ब्यूटी पार्लर की ओर से मेहंदी स्पर्धा करवाई गई। सुलेखा को सबसे सुंदर मेहंदी लगाने पर पहला पुरस्कार मिला। यशिका को दूसरा, पूनम और पल्लवी को तीसरा पुरस्कार मिला। इस मौके पर मंदिर के कोषाध्यक्ष सुदर्शन महाजन और ईशिता मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed