फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: चोटियां बर्फ से सफेद, रोहतांग दर्रा हुआ बंद, अटल टनल सहित इन पर्यटन स्थलों में सीजन का पहला हिमपात

Mon, 16 Oct 2023 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
himachal weather: fresh snowfall in rohtang Pass, marhi, Narkanda Lakkad Mandi
हाटू पीक में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी व सिरमौर जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।  वहीं, अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में बारिश बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.0 और केलांग में 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार को मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य में बारिश होने से शीतलहर बढ़ गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को भी अधिकतर भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। राज्य में 18 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 19 से मौसम साफ होने के आसार हैं। 

himachal weather: fresh snowfall in rohtang Pass, marhi, Narkanda Lakkad Mandi
मढ़ी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

मढ़ी में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी
मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पर्यटन स्थल मढ़ी में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचे इलाकों में हो रही बर्फबारी से मनाली में पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बर्फबारी के कारण फिलहाल रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को मढ़ी तक जाने दिया जा रहा है।

himachal weather: fresh snowfall in rohtang Pass, marhi, Narkanda Lakkad Mandi
अटल टनल मे बर्फबारी। - फोटो : संवाद

उधर, अटल टनल में भी बर्फबारी हुई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अटल टनल में भी सीजन का पहला हिमपात है। इसके कारण सोलंगनाला से आगे दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर पुलिस ने रोक लगा दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक मढ़ी तक जा रहे हैं। रोहतांग दर्रा बर्फबारी के कारण फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather: fresh snowfall in rohtang Pass, marhi, Narkanda Lakkad Mandi
नारकंडा में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शिमला जिले के नारकंडा में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि, नारकंडा के पास हाटू पीक में रविवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ था। सोमवार को नारकंडा में हाईवे तक बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
himachal weather: fresh snowfall in rohtang Pass, marhi, Narkanda Lakkad Mandi
लक्कड़ मंडी - फोटो : संवाद

चंबा जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के लक्कड़ मंडी में ताजा बर्फबारी हुई है। लक्कड़ मंडी में इस सीजन का यह पहला हिमपात है। लक्कड़मंडी, जोत, बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग समेत पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी हुई है। जबकि, जिला के निचले क्षेत्रो में भारी बारिश का क्रम अल सुबह से जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed