फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि: हिमाचल की छोटी काशी में निकली जलेब, प्रदेभर के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Mar 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Jaleb in Himachal's Chhoti Kashi, devotees rush in the shivalaya across the state, see photos
मंडी में निकली छोटी जलेब। - फोटो : संवाद

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश भर के शिवालयों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालय ओम नम: शिवाय के जयकारों से गूंज उठे। वहीं, मंगलवार को लघु जलेब निकालकर मंडी जिला प्रशासन ने बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि महोत्सव का न्योता दिया। राजकीय सम्मान के साथ देव माधोराय मंदिर से छोटी जलेब में सबसे आगे पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और पीछे तीन प्राचीन देवता देव डगांडू, श्री देव शुकदेव ऋषि थट्टा, श्री देव झाथी वीर चले। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी अपनी धर्मपत्नी मनु पंवर के साथ राज देवता श्री माधोराय की ओर से बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि मेले का निमंत्रण देने उनके दरबार पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। देव आस्था के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव 2022 के शुभारंभ के लिए छोटी काशी मंडी तैयार है। मेले का शुभारंभ बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर करेंगे।

Mahashivratri: Jaleb in Himachal's Chhoti Kashi, devotees rush in the shivalaya across the state, see photos
पुलिस बैंड व पुलिस दल। - फोटो : संवाद

महोत्सव में शामिल होने के लिए मंगलवार को करीब 140 देवी-देवता मंडी पहुंचे हैं। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे उपायुक्त कार्यालय में पगड़ी बंधवाने की रस्म के बाद सीएम माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

Mahashivratri: Jaleb in Himachal's Chhoti Kashi, devotees rush in the shivalaya across the state, see photos
देव धुनों से गूंजी छोटी काशी। - फोटो : संवाद

इसके बाद राजदेवता माधोराय की अगुवाई में दोपहर करीब ढाई बजे शाही अंदाज में पहली जलेब निकलेगी। जलेब में शामिल होने के लिए अतिथियों को विशेष पगड़ियां पहनाई जाएंगी। उसके उपरांत सभी मेहमान राजदेवता माधोराय के साथ जलेब में शामिल होकर ढोल-नगाड़ों और पुलिस बैंड की धुनों पर सेरी बाजार, नए पुल से होकर पड्डल मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान 27 देवी-देवता जलेब की शोभा बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri: Jaleb in Himachal's Chhoti Kashi, devotees rush in the shivalaya across the state, see photos
छोटी जलेब। - फोटो : संवाद

यहां सीएम सात दिन चलने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 7:00 बजे संस्कृति सदन मंडी में कारदार संघ के साथ बैठक करेंगे। 9:00 बजे पड्डल मैदान कला केंद्र में मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
Mahashivratri: Jaleb in Himachal's Chhoti Kashi, devotees rush in the shivalaya across the state, see photos
बिजली महादेव - फोटो : संवाद

कुल्लू जिले की खराहल घाटी के आराध्य देव बिजली महादेव मंदिर के कपाट महाशिवरात्रि पर दो दिन के लिए खुल गए हैं। श्रद्धालु बुधवार तक मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु सुबह ही बिजली महादेव मंदिर पहुंचे और महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान कुल्लू से बिजली महादेव तक घंटों सड़क पर जाम भी लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed