फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव परिणाम 2019: वीरभद्र समेत कांग्रेस के ये दिग्गज नेता नहीं बचा पाए अपने गढ़

Thu, 23 May 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result:Congress leader including Virbhadra could not save their fortress
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के छह बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह समेत कांग्रेस के ये दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव में अपना गढ़ नहीं बचा पाए। इन नेताओं के हलकों में बंपर वोट डलने के बाद भी कांग्रेस के खाते में वोटों का संकट बना रहा। 

Lok Sabha Chunav 2019 Result:Congress leader including Virbhadra could not save their fortress

प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी प्रत्याशी तक अपने गढ़ों को नहीं बचा पाए। आखिर ऐसा क्यों हुआ, इस दिशा में नए सिरे से मंथन करने की जरूरत महसूस की जाने लगी है।

Lok Sabha Chunav 2019 Result:Congress leader including Virbhadra could not save their fortress

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चारों सीटों में हुई हार ने यह भी साबित कर दिया है कि पार्टी नेताओं के प्रचार में भी खोट रहा है। हैरानी की बात यह है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के बागी नेताओं की घर वापसी की गई थी और माना जा रहा था कि कांग्रेस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समक्ष कड़ी चुनौती रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result:Congress leader including Virbhadra could not save their fortress

चुनावी नतीजों ने कांग्रेस नेताओं की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कांग्रेस के सभी दिग्गज अपने विधानसभा क्षेत्र में बढ़त तक नहीं दिला पाए। दिग्गजों में गुटबाजी भी कांग्रेस प्रत्याशियों की हार का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result:Congress leader including Virbhadra could not save their fortress

कांग्रेस में आने के बाद पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम भले ही वीरभद्र सिंह के गले मिले थे परंतु कहीं न कहीं दोनों नेताओं के दिलों में दूरियां जरूर रहीं। दोनों नेताओं के दिलों में दूरियों के संकेत लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के बयानों से स्पष्ट मिलते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed