फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तीन महिलाओं को घायल कर गोशाला में घुसा तेंदुआ, गाय और बैलों ने मार गिराया

Mon, 06 Apr 2020 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Leopard rushed to hunt cattle, but killed by cow , three women injured in attack
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह की शिवपुर पंचायत में एक तेंदुए को गोशाला में दस्तक देना भारी पड़ गया। तेंदुए को इसकी कीमत अपनी मौत से चुकानी पड़ी। शिवपुर गांव की एक गोशाला में घुसे तेंदुए को गाय और बेलों ने मिलकर मार गिराया। मवेशियों के साथ करीब दो घंटे तक चले संघर्ष में तेंदुए का साहस आखिरकार जवाब दे गया। हालांकि, इससे पूर्व उसने गांव में अलग-अलग जगहों पर तीन महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।

Leopard rushed to hunt cattle, but killed by cow , three women injured in attack
- फोटो : अमर उजाला

  तेंदुए ने पहले तीन महिलाओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद मवेशियों पर हमला बोल दिया, लेकिन गोशाला में दो बैलों व एक गाय ने तेंदुए को ही मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने रात करीब 10 बजे सेंज पंचायत के टुहेरी गांव की 80 वर्षीय सूरतो देवी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ शिवपुर गांव की ओर भाग गया। यहां गोविंद सिंह के घर में उनकी पत्नी रक्षा देवी पर हमला कर दिया।

Leopard rushed to hunt cattle, but killed by cow , three women injured in attack
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद यही तेंदुआ इसी गांव के सतपाल के घर में घुसा और उनकी पत्नी कमलेश को घायल कर दिया। देर रात तेंदुए ने मदन सिंह के मवेशियों पर हमला कर दिया। मवेशियों की आवाज सुनकर मदन सिंह ने गोशाला का दरवाजा बंद कर दिया और लोगों को मदद के लिए बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard rushed to hunt cattle, but killed by cow , three women injured in attack
- फोटो : अमर उजाला

शिवपुर पंचायत प्रधान कंठीराम ने बताया कि दरवाजा खोलने से पहले मवेशियों ने तेंदुए को मार गिराया था लेकिन मवेशियों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Leopard rushed to hunt cattle, but killed by cow , three women injured in attack
- फोटो : अमर उजाला
डीएफओ श्रेष्ठानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पशुपालन विभाग अधिकारी संगड़ाह डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि घायल पशुओं का इलाज किया जा रहा है। तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed