फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूस्खलन से चार घंटे बंद रहे कांगड़ा-शिमला, दिल्ली हाईवे

Mon, 20 Aug 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Updated Mon, 20 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Landslide on kangra shimla highway

पुराना कांगड़ा में भूस्खलन से कांगड़ा-शिमला और कांगड़ा-दिल्ली दोनों हाईवे सोमवार सुबह चार घंटे बंद रहे। कई किलोमीटर तक हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। दिल्ली, शिमला और चंडीगढ़ जाने वाली लंबे रूटों की बसों में यात्री परेशान होते रहे।

Landslide on kangra shimla highway

दोपहर के वक्त धर्मशाला में जोरदार बारिश हुई। खराब मौसम की वजह से कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुबह के समय दिल्ली से गगल होने वाली एयर इंडिया की उड़ान रद्द हो गई। उधर, राजधानी शिमला में भी सोमवार दोपहर बाद तीन बजे झमाझम बारिश हुई।

Landslide on kangra shimla highway

शिमला के पास कुफरी में सबसे ज्यादा 37 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।   उधर, शिमला में सुबह से ही आसमान पर बादल छाये रहे। दोपहर बाद हुई भारी बारिश से नालियां अवरुद्ध हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Landslide on kangra shimla highway

बरसाती पानी सड़कों पर बहने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस कारण कुछ देर के लिए शहर में यातायात भी प्रभावित रहा। कुछ जगह ल्हासे भी गिरे हैं।  जिला कांगड़ा में सोमवार को मौसम का मिलाजुला असर रहा। 

विज्ञापन
Landslide on kangra shimla highway
नगरोटा बगवां के मध्य बाजार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र के गेट के बाहर बीती रात रविवार को पीपल के वृक्ष का एक बड़ा हिस्सा गिरने से वृक्ष के नीचे खोखानुमा तीन दुकानों को काफी नुकसान हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed