फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला के कुफरी में सीजन का पहला हिमपात, मनाली ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Fri, 16 Nov 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Nov 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Kufri Shimla receives season first snowfall manali himachal pradesh

राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में बुधवार रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। मनाली शहर ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिला के कई इलाकों में बुधवार रात ताजा बर्फबारी हुई। लाहौल और पांगी समेत मंडी के कई क्षेत्रों का बर्फबारी के चलते अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।

Kufri Shimla receives season first snowfall manali himachal pradesh

वीरवार को दर्जनों सड़कें भी बर्फबारी के चलते बंद रही। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली और पानी की सप्लाई कई जगह ठप हो गई है। नवंबर में कई सालों बाद बर्फ गिरने से पर्यटन को पंख लगने की संभावना बढ़ गई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों में इस साल अधिक सैलानियों के हिमाचल आने की आस जगी है।

Kufri Shimla receives season first snowfall manali himachal pradesh

बर्फबारी से प्रदेश के किसान-बागवान भी खुश हैं। उधर, शिमला समेत सूबे के कई इलाकों में बुधवार रात भर बारिश जारी रही। बर्फबारी और बारिश से हिमाचल ठंड की चपेट में आ गया है। बुधवार रात को मनाली, कुफरी, केलांग और कल्पा में पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ। वीरवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kufri Shimla receives season first snowfall manali himachal pradesh

राजधानी से सटे कुफरी, खड़ापत्थर और नारकंडा में बुधवार देर रात बारिश के बाद हल्की बर्फबारी हुई। सुबह के समय सैलानियों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। पर्यटन नगरी नारकंडा में बुधवार रात को हाटु पीक और देरठु पीक में करीब एक फुट बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, नारकंडा में चार इंच बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Kufri Shimla receives season first snowfall manali himachal pradesh

आनी के जलोड़ीजोत में एक फुट बर्फबारी होने से एनएच 305 बंद हो गया है। रोहडू से डोडरा क्वार के लिए जाने वाली सड़क भी बंद हो गई है। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेें चार इंच तक बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी से बिजली, टेलीफोन व यातायात सुविधा पूरी तरह से ठप हो गई है। बर्फबारी से जिला में करीब एक दर्जन बसों के रूटों प्रभावित हो गए हैं। चंबा जिले की ऊपरी चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed