{"_id":"6aa562fd7afe09781100be33","slug":"bus-service-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-785579-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अलवाह के लिए दो माह बाद शिमला से बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अलवाह के लिए दो माह बाद शिमला से बस सेवा शुरू
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के तारादेवी डिपो की बसों की कमी व अन्य कारणों से करीब दो माह से बंद पड़ी शिमला-अलवाह बस सेवा को शनिवार को शुरू किया गया। फिलहाल इस रूट पर सप्ताह के अंत में शनिवार को बस अलवाह के लिए भेजी जाएगी, रविवार को बस एक चक्कर मारेगी और सोमवार को सवारियों को लेकर शिमला आया करेगी। सप्ताह के अन्य पांच दिनों में इस बस का संचालन नहीं होगा।
बीते दिनों सरोग और बड़ोग पंचायत के प्रधान और पंचायत समिति अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर इस बस सेवा को शुरू किए जाने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिर्फ शनिवार और रविवार को ही बस को रूट पर चलाने और सोमवार को इसकी वापसी शिमला किए जाने का आश्वासन दिया था। उनके आश्वासन के अनुसार शनिवार को शिमला से निर्धारित समय पर बस अलवाह के लिए भेजी गई। इस बस सेवा के शुरू होने से शिमला में सरकारी या निजी क्षेत्र में काम करने वाले स्थानीय लोग इस बस से वीकेंड पर घर जा सकेंगे। इसके साथ ही इस बस से सोमवार को ठियोग और शिमला आने वाले लोगों को अतिरिक्त बस मिल गई है। सरोग पंचायत प्रधान गीता धांटा, पंचायत समिति अध्यक्ष ठियोग रीता लालटा और पूर्व प्रधान सरोग शक्त राम सहित अन्य लोगों ने बस सेवा शुरू करने पर आभार जताया। आग्रह किया कि इस बस को नियमित रूप से सप्ताह के अन्य दिनों में भी पहले की तरह चलाया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने कहा कि ठियोग से इस क्षेत्र के लिए बसें संचालित की जा रही हैं, मगर शिमला के लिए पूर्व में चलाई जा रही बस कुछ समय के लिए बंद रही। अब इसे वीकेंड पर चलाने का निर्णय लेकर शनिवार को संचालन शुरू कर दिया गया है।