फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छत्तीसगढ़ चुनाव में सुरक्षा के साथ मतदाताओं को जागरूक कर रही प्रदेश पुलिस

Thu, 15 Nov 2018 11:41 AM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 15 Nov 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal police jawans on duty in chhattisgarh election 2018

प्रदेश पुलिस के जवान छत्तीसगढ़ के चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास यह है कि चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधों के साथ मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य भी पुलिस जवानों ने बखूबी निभाया। स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। इसका परिणाम यह रहा कि हिमाचल पुलिस को जिस क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया था, वहां का मतदान रिकार्ड 80 प्रतिशत रहा। हिमाचल पुलिस को छत्तीसगढ़ की मोहल्लामानपुर विधानसभा का जिम्मा मिला था। यह इलाका नक्सली प्रभावित माना जाता है। यहां स्थानीय पुलिस ने चुनाव के दौरान आरडीएक्स भी बरामद की थी।

Himachal police jawans on duty in chhattisgarh election 2018

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं। यह चुनाव विभिन्न चरणों में होंगे। 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हुए। इनमें प्रदेश के 340 जवान ड्यूटी दे रहे हैं। इस दौरान फ्लैग मार्च से लेकर विभिन्न जंगलों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी कार्य किया।

Himachal police jawans on duty in chhattisgarh election 2018

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह राजनांदगांव से ही चुनाव लड़ते हैं। चुनाव के लिए प्रदेश से तीन कंपनियां भेजी गई हैं। इनमें प्रथम बटालियन से विनोद कुमार, द्वितीय बटालियन से कर्ण गुलेरिया और छठी बटालियन कोलर से भीष्म ठाकुर कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां की पुलिस ने स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाने के साथ उन्हें टॉफियां आदि भी वितरित कीं। कंपनी कमांडर एवं डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि चुनाव से पहले हिमाचल के जवानों ने यहां सेवाएं देनी शुरू की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal police jawans on duty in chhattisgarh election 2018

सुरक्षा के साथ इलाके के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 12 नवंबर को उनकी ड्यूटी मोहल्लामानपुर इलाके में नक्सली प्रभावित एवं नेशनल हाइवे से सटे इस इलाके थी। यहां मतदान लगभग 80 प्रतिशत रहा। पुलिस ने स्कूलों, गांव-गांव में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed