{"_id":"6aa567e60238ca36d60f07a9","slug":"demands-of-pensioners-shimla-news-c-19-sml1002-785512-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आरबीआई पेंशनर्स की तर्ज पर पेंशन में संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आरबीआई पेंशनर्स की तर्ज पर पेंशन में संशोधन की मांग
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन शिमला सर्किल की हुई आमसभा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन (एआईपीएनबीपीए) के शिमला सर्किल की शनिवार को राजधानी में आमसभा हुई। इसमें पेंशनर्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी लंबित मांगों पर चर्चा की।
एआईपीएनबीओए/एआईबीपीएआरसी से संबद्ध इस संगठन के शिमला सर्कल की बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। बैंक से सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने मुख्य रूप से आरबीआई पेंशनर्स की तर्ज पर बैंक पेंशन में संशोधन/अपडेट किए जाने, विशेष भत्ते को सेवानिवृत्ति लाभों की गणना में शामिल करने, आईबीए समूह चिकित्सा बीमा योजना के प्रीमियम पर पेंशनर्स को पूरी सब्सिडी दिए जाने, पेंशनर्स एसोसिएशनों को आईबीए/भारत सरकार के साथ वार्ता करने का अधिकार दिए जाने और पेंशन कम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने की मांग की। इसके अलावा पेंशनर्स ने निजी क्षेत्र के बैंकों से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पेंशन से वंचित रह गए कर्मचारियों को पेंशन का एक और विकल्प देने और वेलफेयर फंड का आवंटन ऑपरेटिंग लाभ का तीन प्रतिशत किए जाने की मांग भी उठाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैंक पेंशनर्स और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए एकजुटता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष मांगें रखने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव रामेश्वर दत्त, उपाध्यक्ष आईएस नेगी, उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा और अध्यक्ष प्रदीप धीमान सहित पीएनबी हिमाचल प्रदेश जोन के सोलन, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला सर्किलों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।