फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथः चांद के दीदार को रिज पर उमड़े हजारों चांद, तस्वीरों में देखिए सुहागिनों के पर्व की झलक

Mon, 09 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
karva chauth celebrated in shimla at ridge by married women
करवाचौथ पर चांद के दीदार के लिए हजारों चांद रिज मैदान पर उमड़े। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना के साथ निर्जला व्रत तोड़ा। तस्वीरों के जरिए देखिए महिलाओं के इस खास पर्व के रंग।
karva chauth celebrated in shimla at ridge by married women

ऐतिहासिक रिज मैदान पर शहर की हजारों महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत तोड़ा। देर रात तक मालरोड और रिज मैदान पर लोगों की चहल-पहल लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। 

karva chauth celebrated in shimla at ridge by married women

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रविवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। देर शाम छह बजे से ही महिलाएं सज धज कर रिज मैदान पर पहुंचना शुरू हो गई थी। रिज और मालरोड पर दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karva chauth celebrated in shimla at ridge by married women

शाम सात बजे के बाद रिज पर तिल धरने की भी जगह नहीं बची। शहर में सबसे पहले चांद का दीदार रिज मैदान से ही होता है इसलिए न सिर्फ बाजार के इर्द गिर्द रहने वाली महिलाएं बल्कि उपनगरों से भी महिलाएं व्रत खोलने के लिए रिज मैदान पर पहुंची।

विज्ञापन
karva chauth celebrated in shimla at ridge by married women

करवाचौथ के मौके पर कृष्णानगर स्कूल के पास ग्राउंड में थाली पूजन कार्यक्रम करवाया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से थाली पूजन में भाग लिया। पूजन के बाद महिलाओं ने अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed