Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Auspicous timing for Diwali: 5:31 PM to 8:09 PM

दिवाली का शाम 5:31 से 8:09 बजे तक शुभ मुहूर्त

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Auspicous timing for Diwali: 5:31 PM to 8:09 PM
सुबह 11:27 बजे शुरू होगी अमावस्या तिथि
विज्ञापन

9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे होगा समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कार्तिक अमावस्या को मनाया जाने वाला दिवाली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।


उन्होंने बताया कि इस वर्ष अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। दीपावली पर प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का होना विशेष महत्व रखता है। दिवाली को लेकर घरों और बाजारों में खासा उत्साह है। लोगों ने घरों को सजाने और दीपों व रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि उदया तिथि और प्रदोष काल के संयोग के चलते इस वर्ष छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जा रही हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। छोटी दिवाली पर सूर्योदय से पहले स्नान करने की परंपरा और उदया तिथि के विशेष संयोग के कारण इस बार नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article