फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss Himachal Princess: हिमाचल के बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज

Sat, 15 Oct 2022 12:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 12:35 PM IST
सार

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार को हुए फिनाले में 18 साल की कनिष्का ने न सिर्फ कैटवॉक कर सबका मन मोहा बल्कि जजों के सवालों का भी बेहतर जवाब दिया।

विज्ञापन
Kanishka of Bilaspur crowned Miss Himachal Princess 2022
बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और गोयल मोटर्स की ओर से करवाई गई मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022 का ताज बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा है। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार को हुए फिनाले में 18 साल की कनिष्का ने न सिर्फ कैटवॉक कर सबका मन मोहा बल्कि जजों के सवालों का भी बेहतर जवाब दिया।



इस प्रतियोगिता में किन्नौर की पूजा नेगी फर्स्ट रनर अप जबकि शिमला की अनमोल सेकंड रनरअप रहीं। फिनाले में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में अमर उजाला और गोयल मोटर्स की ओर से करवाए गए मिस हिमाचल प्रिंसेस इवेंट के फिनाले में शुक्रवार को प्रदेश भर की 22 मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। दर्शकों से खचाखच भरे गेयटी थियेटर में चार राउंड तक चली प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें किन्नौर की स्वाति नेगी को मिस स्माइल के खिताब से नवाजा गया। वहीं, ऊना की शैरी भाटिया मिस कैटवॉक चुनी गईं।

Kanishka of Bilaspur crowned Miss Himachal Princess 2022
विजेताओं के साथ फेमिना मिस इंडिया। - फोटो : अमर उजाला

संजौली की तान्या को मिस कॉन्जनेलिटी का खिताब दिया गया। इस प्रतियोगिता में फेमिना मिस इंडिया-2016 की रनरअप रही लखनऊ की पंखुडी गिडवानी बतौर मुख्य जज की भूमिका में नजर आईं। उनके साथ रिटायर आईएएस अधिकारी पूर्णिमा चौहान और आईएनआईएफडी की निदेशक शकुंतला शर्मा ने भी जज की भूमिका निभाई। 


 

Kanishka of Bilaspur crowned Miss Himachal Princess 2022
मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022 - फोटो : अमर उजाला

पंखुड़ी को अपने बीच पाकर सभी मॉडल्स काफी खुश नजर आईं। प्रतियोगिता के अंत में पंखुड़ी गिडवानी ने सभी विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। फिनाले में कुल 22 प्रतिभागी पहुंची थी। इनमें पूजा नेगी, अदिति, शैफुल डोगरा, सना, सुनामी महैइक, प्रांजल, रोजी, टीना, मानसी, शैरी, श्रुति, तान्या, सिमरन, कनिष्का, अनमोल, खदिजा, मनिषा, कनिष्का, प्रगति, अमिषा, तमन्ना और स्वाति शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanishka of Bilaspur crowned Miss Himachal Princess 2022
मिस इंडिया फेमिना पंखुड़ी गिडवानी - फोटो : अमर उजाला

शिमला बेहद सुंदर, यहां लोग लोग भी अच्छे- ग्रैंड फिनाले में बतौर जज शिरकत कर रहीं मिस इंडिया फेमिना पंखुड़ी गिडवानी ने कहा कि शिमला बेहद सुंदर जगह है। वह पहली बार शिमला आई हैं। यहां के लोग भी अच्छे हैं। साउथ की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी पंखुड़ी ने कहा कि हिमाचल में काफी प्रतिभाएं हैं।

विज्ञापन
Kanishka of Bilaspur crowned Miss Himachal Princess 2022
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे मंच मिलने से इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अमर उजाला और गोयल मोटर्स की इस पहल के लिए सराहना की। पंखुड़ी ने फिनाले के दौरान रैंप पर कैटवॉक किया। साथ ही पहाड़ी नाटी भी डाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed