फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karva Chauth: शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला, चांद का दीदार कर खोला व्रत, देखें तस्वीरें

Thu, 13 Oct 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth festival celebration in shimla ridge,women opened the fast by seeing the moon
शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सुहागिनों ने करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाचौथ पर गुरुवार रात को हजारों महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला और पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की दुआएं मांगीं। देर रात तक मालरोड और रिज मैदान पर लोगों की चहल-पहल लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। देर शाम 6: 00 बजे से ही महिलाएं सज संवरकर रिज मैदान पर पहुंचना शुरू हो गई थीं।



करवाचौथ पर रिज और मालरोड पर दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया था। शाम 7: 00 बजे के बाद रिज और मालरोड पर भीड़ बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में सैलानी भी शाम के समय रिज मैदान और मालरोड पर पहुंचे। शहर में सबसे पहले चांद का दीदार रिज मैदान से ही होता है, इसलिए न सिर्फ बाजार के इर्दगिर्द रहने वाली महिलाएं बल्कि उपनगरों से भी महिलाएं व्रत खोलने के लिए रिज मैदान पर पहुंचीं।

Karva Chauth festival celebration in shimla ridge,women opened the fast by seeing the moon
शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला - फोटो : अमर उजाला

रात 8:10 बजे हुआ चांद का दीदार
करवाचौथ का त्योहार शिमला में महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया। रात 8:10 बजे रिज मैदान पर सुहागिनों ने चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा किया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर हजारों की तादाद में लाल जोड़ा पहनकर सुहागिनें चांद का दीदार करने पहुंची थीं।

Karva Chauth festival celebration in shimla ridge,women opened the fast by seeing the moon
मोबाइल पर पति का चेहरा देख तोड़ा व्रत। - फोटो : अमर उजाला

सुहागिनों ने चांद निकलते ही पति के साथ सेल्फी लेकर यादगार पल अपने मोबाइल में कैद किए। दोपहर बाद कृष्णानगर में पूजा की थाली सुहागिनों को बांटी गईं। रिज मैदान पर निजी संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth festival celebration in shimla ridge,women opened the fast by seeing the moon
रिज पर खेला डांडिया। - फोटो : संवाद

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सैलानियों ने खूब मस्ती की।वीकेंड से पहले शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। दशहरे की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Karva Chauth festival celebration in shimla ridge,women opened the fast by seeing the moon
रिज पर पर्यटकों का डांस। - फोटो : अमर उजाला

शहर के कालीबाड़ी, राम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से स्थानीय जोड़ों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दंपतियों ने यहां पर विशेष पूजा अर्चना की। शिमला में पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने सुबह संकल्प लेकर दिनभर निर्जला व्रत किया। दिन में शहर के विभिन्न मंदिरों में सुहागिनों ने पूजा अर्चना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed