फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादा और पिता से ली प्रेरणा, सेना में लेफ्टिनेंट बनीं कंचन

Thu, 29 Nov 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Updated Thu, 29 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Kanchan Bhandari Joined As A Lieutenant In Indian Army

हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत भराडू के गडूही गांव की कंचन भंडारी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंचन भंडारी ने बचपन से ही देश सेवा करने फैसला कर लिया था।

Kanchan Bhandari Joined As A Lieutenant In Indian Army

कंचन के दादा स्वर्गीय मेघ सिंह भंडारी सेना में बतौर कैप्टन देश की सेवा करते हुए सेवानिवृत हुए।  जबकि उनके पिता रवि सिंह भंडारी भी सेना से सेवानिवृत हुए हैं और वर्तमान में प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। इन्हें देखते हुए बड़ी हुई बेटी कंचन भंडारी में देश के प्रति सेवा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ था।

Kanchan Bhandari Joined As A Lieutenant In Indian Army

सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद कंचन की तैनाती सेना अस्पताल पालमपुर में हुई है। इनकी प्राथमिक शिक्षा भराड़ू पाठशाला से और उच्च शिक्षा धर्मशाला से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanchan Bhandari Joined As A Lieutenant In Indian Army

 इसके बाद एएफएमसी पुणे से चार साल की ट्रेनिंग के बाद पास आउट हो कर सेना अस्पताल पालमपुर में लेफ्टिनेंट तैनात हुई हैं। कंचन ने बताया कि दादा और पिता को सेना में देखते हुए वे भी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Kanchan Bhandari Joined As A Lieutenant In Indian Army

कंचन बचपन से ही पढ़ाई और खेलकूद में सबसे आगे रहती थी। कंचन भंडारी की माता कृष्णा गृहिणी हैं और कंचन का छोटा भाई अतुल भंडारी भी बीएससी कर सीडीएस के माध्यम से सेना में जाने की तैयारी कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed