तस्वीरें: हकों की लड़ाई अब सड़कों तक आई
किन्नौर स्थित कड़छम वागंतू व बास्पा परियोजना में कार्यरत जेपी वर्कर्स यूनियन और परियोजना प्रभावितों ने विशाल रैली निकाली। देखिए तस्वीरें..
तस्वीरें: हकों की लड़ाई अब सड़कों तक आई
रैली टापरी सब्जी मंडी मैदान से बाजार होती जेपी कंपनी के प्रवेश द्वार तक पहुंची। यहां पर रेली एक जनसभा में तबदील हो गई।
तस्वीरें: हकों की लड़ाई अब सड़कों तक आई
जनसभा को यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष राकेश सिंघा, किन्नौर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरत नेगी, हिमाचल किसान सभा के राज्य महामंत्री डा. ओंकार शाद, जिला शिमला सीटू अध्यक्ष बिहारी सेवगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी सहित इंटक और जेपी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
तस्वीरें: हकों की लड़ाई अब सड़कों तक आई
रैली में जेपी वर्कर्स यूनियन वर्करों, जिला की कई पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रभावित क्षेत्रों के लगभग तीन हजार लोगों ने यूनियन के पक्ष में भाग लिया और इस मौके पर जेपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तस्वीरें: हकों की लड़ाई अब सड़कों तक आई
जिला किन्नौर के शोल्टू में वर्कर्स इंटक, एक हजार मेगावाट की कड़छम वांगतू एवं बास्पा—2 परियोजना के लगभग 1300 मजदूर लगभग पिछले 42 दिन से अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।