फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pro Boxing: शिमला के रिज पर जमकर हुई मुक्कों की बरसात, भारतीय मुक्केबाजों ने बरपाया कहर, देखें तस्वीरें

Fri, 23 Jun 2023 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 09:46 PM IST
सार

शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार शाम 5:00 बजे अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पांच भारतीय और पांच विदेशी बॉक्सरों के बीच जमकर मुक्कों की बरसात हुई। प्रतियोगिता में कुल पांच मुकाबले हुए। 

विज्ञापन
international pro boxing championship: Heavy rain of punches on the ridge of Shimla, see photos
रिज पर हुई मुक्कों की बरसात। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार शाम 5:00 बजे अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पांच भारतीय और पांच विदेशी बॉक्सरों के बीच जमकर मुक्कों की बरसात हुई। प्रतियोगिता में कुल पांच मुकाबले हुए। जिसमें सर्वाधिक तीन भारतीय बॉक्सरों ने विदेशी बॉक्सरों को मात देकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाज लवप्रीत, नितवीर और कार्तिक विजयी रहे। जबकि विदेशी मुक्केबाजों में जूआनटियो व मूसालोव जीते।



बॉक्सिंग की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। शाम 6:00 बजे बॉक्सिंग के मुकाबले शुरू हुए। पहले लाइट वेट मुकाबले में भारत के लवप्रीत और वियतनाम के दाईपाट लाम के बीच चार राउंड हुए। चौथे राउंड में लवप्रीत ने 4 मिनट 25 सैकेंड में विरोधी बॉक्सर को हराया। मुकाबले में वियतनाम के बॉक्सर को चोट आई। वहीं, दूसरे सुपर लाइट वेट भार वर्ग के भारतीय बॉक्सर अर्जुन और फिलीपींस के जूआनटियो पेरेडीस के बीच हुए बॉक्सिंग मुकाबले में अर्जुन को पहले रांउड में ही फिलीपींस के जूआनटियो ने 1.28 सैकेंड में नॉकआउट कर मुकाबला जीत लिया। 

international pro boxing championship: Heavy rain of punches on the ridge of Shimla, see photos
शिमला में प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

तीसरा वेल्टरवेट मुकाबला कोरियो के जोईवॉन किंम और भारत के नितविर के बीच हुआ। नितवीर ने दूसरे राउंड में 0.14 में जोईवान किंम को नॉकआउट किया। रैफरी ने भारतीय बॉक्सर नितवीर को विजयी घोषित किया। जबकि चौथे हैवी वेट वर्ग का मुकाबला रोचक रहा।

international pro boxing championship: Heavy rain of punches on the ridge of Shimla, see photos
प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के बॉक्सर सक्षम ठाकुर के रिंग में आने पर दर्शकों ने सक्षम, सक्षम... के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया। खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीत चुके सक्षम का रूस के मूसालोव के साथ मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में रूस के बॉक्सर मूसालोव ने हिमाचल के बॉक्सर सक्षम को चौथे राउंड में 2:30 मिनट में नॉकआउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
international pro boxing championship: Heavy rain of punches on the ridge of Shimla, see photos
रिज पर हुई मुक्कों की बरसात। - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 8:30 बजे शुरू हुए लाइट हेवी वेट का मुकाबला भारत के बॉक्सर कार्तिक और रूस के मक्सिम राइटर के बीच खेला गया। इसमें कार्तिक ने जीत हासिल की। कार्तिक ने भारत का झंडा उठाकर रिंग के चारों ओर घूमकर अपनी जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन
international pro boxing championship: Heavy rain of punches on the ridge of Shimla, see photos
विजेता बॉक्सरों को पुरस्कार बांटे। - फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगिता के समापन समारोह में वन निगम के चेयरमैन केहर सिंह खाची व मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पांचों प्रो बॉक्सिंग के मुकाबलों में विजयी रहे बॉक्सरों को 50-50 हजार नकद राशि और उप विजेताओं को 30-30 हजार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed