फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव 2022: शाही अंदाज में निकली राजदेवता माधोराय की जलेब, देवमय हुई छोटी काशी

Wed, 02 Mar 2022 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Mar 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
International Mandi Shivratri 2022: Rajdevta Madhorai Jaleb Held In Royal Style in Mandi
राजदेवता माधोराय की जलेब। - फोटो : संवाद

राजदेवता माधोराय की शाही जलेब के साथ बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव 2022 का भव्य आगाज हो गया है। केसरिया पगड़ी में निकली रियासतकालीन जलेब कुछ अलग अंदाज में नजर आई। जलेब में देवलु अपने अपने क्षेत्रों की नाटियां डालते हुए अलग अंदाज में दिखे। भगवान भोले नाथ की बरात समेत चौहारघाटी और सराज घाटी की नाटी का नजारा भी देखने लायक रहा।

International Mandi Shivratri 2022: Rajdevta Madhorai Jaleb Held In Royal Style in Mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

शाही जलेब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजदेवता माधोराय की पूजा अर्चना करने के पश्चात रियासतकाल से चली आ रही माधोराय की जलेब में शिरकत की। जलेब में राजदेवता संग कुल 27 देवी-देवताओं ने शिरकत की।

International Mandi Shivratri 2022: Rajdevta Madhorai Jaleb Held In Royal Style in Mandi
- फोटो : संवाद

हजारों लोग इस देव आस्था के जनसैलाब का गवाह बने। राज देवता माधोराय के मंदिर से शुरू हुई जलेब में पड्डल मैदान तक तिल धरने की जगह नहीं बची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Mandi Shivratri 2022: Rajdevta Madhorai Jaleb Held In Royal Style in Mandi
- फोटो : संवाद

रियासत काल से माधोराय की पालकी के सबसे आगे चलने वाले देव छाजणू-छमांहू झूमते हुए जलेब में शामिल हुए। पुलिस के घुड़सवारों ने जलेब की अगुवाई की।

विज्ञापन
International Mandi Shivratri 2022: Rajdevta Madhorai Jaleb Held In Royal Style in Mandi
- फोटो : संवाद

इसके पश्चात होमगार्ड का बैंड, पुलिस, होमगार्डस, महिला होमगार्डस की टुकड़ियों के अलावा एनसीसी, विभिन्न शौक्षणिक संस्थाओं के छात्र जलेब में शामिल हुए। वहीं पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते गाते देवलू और देवता भी राजदेवता माधोराय की इस जलेब में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed